क्रिकेट और मनी हॉइस्टः मनी हॉइस्ट (MONEY HEIST) स्पेन की सबसे चर्चित और सफल क्राइम ड्रामा सीरीज हैं। इस सीरीज मे दो हिस्ट थे जिसके प्रोफेसर सेर्जियो मार्किना संभालते थे। एक हिस्ट स्पेन के रॉयल मिंट में था वहीं दूसरा स्पेन के बैंक में था। इस सीरीज में 8 रॉबर्स भी दर्शाए गए हैं जिनका कोड नेम शहर के नामों पर रखा गया था।
जो कि टोक्यो, मॉस्को, बर्लिन, नेरोबी, रियो, डेनवर, हेसिंकी और ओस्टो था। आज हम आपको बताएंगे कि अगर भारतीय क्रिकेटर्स (INDIAN CRICKETERS) मनी हॉइस्ट के किरदार होते तो वो कौन सा रोल प्ले करते नजर आते हैं और मनी हॉइस्ट के कौन से किरदार भारतीय क्रिकेटर्स पर जचते हैं।
सेर्जियो मेर्किय्ना प्रोफेसर- महेंद्र सिंह धोनी

सेर्जियो मेर्किय्ना (SERGIO MARQUINA) का किरदार मनी हॉइस्ट का सबसे चर्चित और पसंदीदा किरदार था। उनके अंदर कमाल की लीडरशिप क्वालिटी थी वह अपने शानदार दिमाग से बड़ी से बड़ी मुसिबत को हल करने की ताकत रखते थे। ठीक उसी तरह महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के अंदर लीडरशिप कूच-कूट कर भरी हुई हैं। जो उनके क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल कप्तान होने की बात को सिद्ध करता हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी मैदान में अपनी रणनितियों के ठीक से सिद्ध करते हुए नजर आते हैं। जैसे की प्रोफेसर हैं।
टोक्यो- हार्दिक पांड्या

टोक्यो (TOKYO) मनी हॉइस्ट की सबसे फ्रस्टेटेड किरदार थी, वह हमेशा अपनी टीम को बुरे तरफ ही ले जाया करती थी। टोक्यो के अंदर कभी ना खत्म होने वाला अति आत्मविश्वास था। हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) के अंदर भी कभी ना कभी वो ओवर कॉन्फिडेंस नजर आ जाता हैं। दोनों में सिर्फ एक ही अंतर हैं वह हैं टोक्यो लड़की हैं और हार्दिक एक लड़के हैं।
बर्लिन- विराट कोहली

बर्लिन (BERLIN) मनी हिस्ट के सबसे बेस्ट किरदारों में से एक हैं। बर्लिन के अपनी फीलिंग्स से लड़ सकते हैं और तो और बुरे से बुरे परिस्थिति में वह शानदार करते हुए शानादर नजर आते हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और बर्लिन में एक समानता हैं कि दोनों को ही गुस्सा बहुत जल्दी आता हैं। लेकिन पर उनके इस रवैये के पीछे कारण जरूर होता हैं। बर्लिन और विराट कोहली दोनों को ही अपनी क्षमताओं के बारे में पूरी तरह पता होता हैं। और दोनों अपना दिमाग दौड़ाना कभी नहीं छोड़ते हैं।
नेरोबी- स्मृति मंधाना

नेरोबी (NAIROBI) मनी हिस्ट की सबसे ताकतवर महिला किरदार थी। उनका रवैया टीम को हमेशा सही दिशा में लेकर जाता था। नेरोबी ने कई बार मुश्किल परिस्थितियों से टीम को बाहर निकाला हैं। ठीक उसी तरह स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे ताकतवर खिलाड़ी हैं। जो अपने दम पर टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाल लेती हैं।
रियो- कार्तिक त्यागी

रियो (RIO) सीजन की शुरूआत में सबसे कमजोर खिलाड़ी हुआ करते थे। लेकिन आगे के सीजनों में वह शानदार खिलाड़ी बनकर उभरते हुए नजर आए। बिल्कुल भारतीय युवा खिलाड़ी कार्तिक त्यागी (KARTIK TYAGI) की तरह कार्तिक त्यागी को अपने करियर के शुरूआत में चोटों से गुजरना पड़ा लेकिन उन्होने फिर वापसी करते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में कमाल किया। उसके बाद आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हए वह आईपीएल के स्टार बन गए।
मॉस्को- सचिन तेंदुलकर
मॉस्को (MOSCOW) मनी हॉइस्ट के सबसे मासूम और प्यारे किरदार में से एक थे। उनके अनुभव ने कई बार टीम को मदद की हैं। वह बिना किसी अपेक्षा के काम करते हुए नजर आते थे। सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAKR) भी भारतीय क्रिकेट के सबसे मासूम और प्यारे क्रिकेटर हैं। उन्होने भारत के लिए काफी लंबे समय तक खेला हैं उनका अनुभव आज भी टीम को काफी मदद करता हैं। टीम के लिए मुश्किल समय में खेलते हुए उन्होने शानदार प्रदर्शन से सब हल करने का काम किया हैं।
डेनवर- युवराज सिंह

डेनवर (DENVER) मनी हिस्ट के सबसे साहसी किरदार थे। मनी हिस्ट के इस किरदार को फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया हैं। डेनवर का किरदार भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) से काफी ज्यादा मिलता-जुलता हैं। युवराज सिंह अपने बल्ले से सबको जवाब देते हुए नजर आते थे। वह क्रिकेट के मैदान के सबसे साहसी खिलाड़ियों में से एक हैं। फैंस युवी को उनके कभी हार ना मानने वाले रवैये के लिए बेहद पंसद करते हैं।
हेलसिंकी- जसप्रीत बुमराह

हेलसिंकी (HELSINKI) एक रक्षक थे, वह टीम के कर्ता-धर्ता माने जाते थे जो अपने ताकत भरे शरीर से टीम की रक्षा किया करते थे। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) भी बिल्कुल हेलसिंकी की तरह हैं। हालांकि बुमराह के पास हेलसिंकी जैसा शरीर नहीं हैं। लेकिन क्रिज पर उनके यॉर्कर से लड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे बड़ा युद्ध हैं। बुमराह टीम इंडिया के रक्षक माने जाते हैं जब भी टीम को विकेट की जरूरत पड़ती हैं वह आकर सब हल करते हुए नजर आते हैं।

