Cricketer’s Love Story: धर्म की दीवार को तोड़कर इस खिलाड़ी ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी, टीम में वापसी के कर रहा है प्रयास

By Satyodaya On September 13th, 2022
Cricketer's Love Story: धर्म की दीवार को तोड़कर इस खिलाड़ी ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी, टीम में वापसी के कर रहा है प्रयास

Cricketer’s Love Story: भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dubey) ने बीते साल अपनी गर्लफ्रेंड से ब्याह रचाया। शिवम दुबे ने साधारण लड़की से नहीं बल्कि मुस्लिम लड़की से शादी की, जिनका नाम अंजुम खान है। हिंदू होने के बाद भी शिवम ने हिंदू मुस्लिम की सारी दीवारों को तोड़कर अपने प्यार को प्राथमिकता दी और अपने रिश्ते को नाम दिया।फिलहाल टीम इंडिया में ऐसे कई सारे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मुस्लिम लड़की से शादी रचाई है।

16 जुलाई को की शादी

अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान से बीते साल शिवम दुबे ने 16 जुलाई को शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बहुत ज्यादा दिलचस्प है। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने अपनी शादी की जानकारी सबको दी थी।

हिंदू मुस्लिम दोनों ही रीति-रिवाजों से शिवम और अंजुम ने शादी की थी। ट्विटर पर अपनी शादी की फोटो अपलोड करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि

हमने प्यार से प्यार किया जो मोहब्बत से ज्यादा था और अब हमारी हमेशा की जिंदगी शुरू होती है जस्ट मैरिड 16 -07- 2021।

शिवम दुबे का करियर

पत्नी अंजुम खान की रहने वाली हैं उनको मॉडलिंग करने का शौक है और वह अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के पढ़े लिखे हैं। आईपीएल 2022 में सीएसके का भाग शिवम दुबे थे। सीजन की शुरूआत से पहले ही फरवरी में शिवम दुबे पिता बने।

शिवम दुबे और अंजुम खान ने सालों तक एक दूसरे को चुपचाप डेट किया था। 28 साल के शिवम दुबे ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। भारत के लिए शिवम ने 1 वनडे और 13 t20 मैच खेले हैं। आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से बहुत बड़ी पारियां देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें-T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान होते ही इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास, फैंस हो गए मायूस

 

Tags: अंजुम खान, शिवम दुबे,
Exit mobile version