क्रिकेटर्स का ये 5 मजेदार ट्वीट जो ट्विटर पर जमकर हुआ था वायरल, सहवाग ने दिग्गज खिलाड़ी को बुला दिया था दर्जी

वायरल ट्वीट (viral tweets)- सोशल मिडिया का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़े अवसरों को भी सोशल मीडिया पर साँझा करते हैं । हर तरह की खबरे हमें सोशल मीडिया पर मिल जाती हैं। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन इसमें ट्विटर सबसे ज्यादा प्रयोग में आता है।इसमें बड़े अभिनेता और दिग्गज क्रिकेटर्स सबसे ज्यादा छाये रहते हैं।
आये दिन इनसे जुडी खबरें ट्विटर पर वायरल होती हैं। क्रिकेटर्स का फैंस के साथ हो या अपने साथी खिलाड़ी के साथ हुआ हसी मजाक वाली बाते काफी सुर्खियां बटोरता हैं। ट्विटर पर क्रिकेटर्स की जुगलबंदी काफी ज्यादा ट्रेंड करती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही कुछ वायरल ट्वीट के बारे में जो चर्चा का विषय बनी थी।
रविंद्र जडेजा और सराह टेलर –
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा फिल्ड पर अपने आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं । रवीन्द्र जडेजा सालों से भारतीय टीम में खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फील्डिंग, और ऑलराउंड प्रदर्शन से खास पहचान बनायी। लेकिन साल 2014 के टी20 विश्व कप के दौरान उनकी चर्चा एक ट्विट को लेकर रही।
इस साल के टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में भारत को श्रीलंका के खिलाफ हार मिली तो वहीं इंग्लैंड की महिला टीम को भी फाइनल मैच में हार मिली। इसके बाद रवीन्द्र जडेजा और इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी सराह टेलर ने एक बीच पर मिलने की इच्छा जतायी। इनके बाद ट्विटर पर बातचीत वायरल हो गई और इसको काफी ज्यादा ट्रेंड मिला।
@imjadeja thank you. And you 🙂
— Sarah Taylor (@Sarah_Taylor30) April 6, 2014
@imjadeja neither did we! Bad day to bat first
— Sarah Taylor (@Sarah_Taylor30) April 6, 2014
@imjadeja ha same!! Its because they can see me tweeting you!
— Sarah Taylor (@Sarah_Taylor30) April 6, 2014
@imjadeja you have to follow me in order to DM
— Sarah Taylor (@Sarah_Taylor30) April 6, 2014
@imjadeja it wont let me respond…so again…leaving it with you 🙂 aren't you at the ICC event?
— Sarah Taylor (@Sarah_Taylor30) April 6, 2014
@imjadeja haha all of your fans I believe. Have a good night
— Sarah Taylor (@Sarah_Taylor30) April 6, 2014
@imjadeja tomorrow night. U?
— Sarah Taylor (@Sarah_Taylor30) April 6, 2014
@imjadeja 10am pool
— Sarah Taylor (@Sarah_Taylor30) April 6, 2014
स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन –
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी अपने खतरनाक फॉर्म में चल रही है । इस इंग्लिश गेंदबाजी जोड़ी ने अब तक नई गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम के सामने खासी परेशानी पेश की है। इन दोनों ही गेंदबाजों ने अपनी स्विंग और उछाल भरी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।
अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को चुनौनी पेश करने वाले जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच एक बार ट्विटर पर बड़ी मजेदार बातचीत हुई। 2017 में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड के एक एंड को जेम्स एंडरसन एंड का नाम दिया। उनके सम्मान में इस छोर को नाम देने के बाद…
एक फैन ने ब्रॉड से पूछा कि क्या एंडरसन ही उस छोर से गेंदबाजी करेंगे या फिर ब्रॉड को वहां से गेंदबाजी करने की अनुमति है। इसके बाद ब्रॉड ने इस बात को ये कहते हुए बंद कर दिया कि जहां से एंडरसन चाहेंगे वहीं से होगा।
Every morning of a Test we walks in & says “James Anderson is going to bowl from the James Anderson End today.”
— Stuart Broad (@StuartBroad8) July 20, 2018
Now now Stuart. No need for that!
— James Anderson (@jimmy9) July 20, 2018
Doubt it.
— James Anderson (@jimmy9) July 20, 2018
Helps if you’re a one club man too 👍🌹
— James Anderson (@jimmy9) July 20, 2018
Jimmy has won this battle I’m afraid. Sorry Broady! 😂
— Stephen Jones (@SPJ91) July 20, 2018
वीरेंद्र सहवाग और रॉस टेलर –
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ट्विटर (Twitter) पर अपने मजाकिया पोस्ट के लिए अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. किसी भी मसले पर वो अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं चूकते. कई बार उनका मजाकिया अंदाज फैंस को खासा रास आता है. इसलिए वो सुर्खियों में भी रहते हैं. साल 2017 में भी कुछ ऐसे ही कारणों के चलते वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे.
दरअसल न्यूजीलैंड ने भारत के दौरे पर वनडे सीरीज के एक मैच में रॉस टेलर और टॉम लाथम की शानदार साझेदारी से मैच को अपने पक्ष में कर लिया था. टेलर ने इस मुकाबले में जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की थी. इसके बाद टेलर की तारीफ में सहवाग ने उन्हें दर्जी वाला कमेंट कर दिया था. सहवाग के हिंदी दर्जी वाले कमेंट पर टेलर ने भी हिंदी में ही इस पर मजेदार जवाब देकर लोगों को हैरान कर दिया था. जिसे खासा पसंद भी किया गया था.
Thanks @virendersehwag bhai agli Baar Apna order time pe Bhej dena so Mai Apko agli Diwali ke pehle deliver kardunga ….happy Diwali
— Ross Taylor (@RossLTaylor) October 23, 2017
Has your Darji not done a good job this Diwali 😜?
— Ross Taylor (@RossLTaylor) October 23, 2017
No one can match up to your high standards of stitching Darji ji , whether it is a pant or a partnership @RossLTaylor https://t.co/WDInvXL4EW
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 23, 2017
Sure, will come up with orders from entire family . Best wishes for the next few matches before getting to the main business .
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 23, 2017
हसन अली और शादाब खान –
पाकिस्तान टीम के दो खिलाड़ी हसन अली और शादाब खान की दोस्ती पूरी दुनिया में जगजाहिर है. ये दोनों ही खिलाड़ी मौजूदा दौर में टीम के अहम खिलाड़ी हैं. टीम में इनकी बॉन्डिंग के बारे में हर कोई जानता ही है साथ ही मैदान से बाहर भी इनकी दोस्ती का एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है. हसन अली और शादाब खान के बीच कई मजाकिया किस्से होते रहते हैं. इसी तरह से पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ट्वीटर पर मजाकिया अंदाज में बातचीत हुई थी.
दोनों ही पीएसएल में अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते हैं. एक बार पाकिस्तान के क्रिकेटर रूम्मान रईस, फहीम अशरफ और जोहार ने इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम की लाल जर्सी के कारण लाल रंग को जीत का रंग बता दिया था. इसके बाद हसन अली ने पेशावर जाल्मी की पीली जर्सी के कारण इस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लाल रंग से बेहतर पीले रंग को बताया था.
ये बात यहीं नहीं थमी इस ट्वीट में शादाब खान भी कूद गए. क्योंकि वो इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के कप्तान हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में इस पर ट्वीट करते हुए हसन अली को याद दिलाया कि इस्लामाबाद के पास 2 पीएसएल ट्रॉफी हैं और पेशावर के पास 1 ही है. जिसके बाद हसन अली ने कहा कि इस बार हम इसकी बराबरी कर देंगे. तो शादाब ने फिर लिखा कि याद रखना 2=2 होता है और 2>2 कुछ नहीं हो सकत. दूसरी बात 3>1 याद रखना. ट्विटर (Twitter) पर ये ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हुए थे.
2 PSL trophies > 1 PSL trophy 🤣 https://t.co/t6fcpPA3aw
— Shadab Khan (@76Shadabkhan) February 16, 2020
Koi nai is saal 2 > 2 kr dain gai 💪🏼
— Hassan Ali 🇵🇰 (@RealHa55an) February 16, 2020
Pehli baat 2=2 hota hai, 2>2 tou ho nahi sakta. Dosri baat 3>1 yaad rakhna
— Shadab Khan (@76Shadabkhan) February 16, 2020
जेम्स निशाम और पाकिस्तानी एक्ट्रेस –
न्यूजीलैंड टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स नीशम (James Neesham) सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं. खासकर वो अपने बेबाब और मजाकिया ट्वीट के लिए भी चर्चाओं में बने रहते हैं. कुछ वक्त पहले की बात है जब उनका एक मजेदार ट्वीट फैंस के बीच खूब वायरल हुआ था. जिसमें उनसे एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ कह दिया था कि फैंस ने भी जमकर मजे लिए थे. जेम्स नीशम ने एक ट्वीटर (Twitter) पर लिखा था कि,
“मुझे लगता हैं कि एलए हवाई अड्डे से कई बार सफर करने के बाद नरक में विनाश के डर को काफी कम कर लिया है.”
इसके बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर सिनवारी ने इस पर रिट्वीट करते हुए लिखा “जिम्मी आई लव यू.” साथ ही आगे लिखा “जिम्मी क्या तुम भविष्य में मेरे बच्चों के पिता बनना पसंद करोगे.” इसके साथ ही सिनवारी ने दो इमोजी लगाए थे. उन्ही इमोजी को टारगेट कर नीशम ने इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि “मुझे लगता है कि इमोजी लगाने की कोई जरूरत नहीं थी.”
I feel like I have a much lessened fear of eternal damnation in hell thanks to travelling through LA Airport a few times
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) August 28, 2019
Jimmy would you like to be daddy of my future kids 😉😜
— Sehar Shinwari (@SeharShinwari) August 28, 2019
I really feel like the emojis were unnecessary https://t.co/tH3g0jCWe4
— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) August 28, 2019