हार्दिक पंड्या ही नहीं क्रिकेट जगत के यह 5 खिलाड़ी शादी से पहले बन चुके हैं पिता, लिस्ट में यह पाकिस्तानी दिग्गज भी हैं शामिल

By Twinkle Chaturvedi On July 28th, 2022
हार्दिक पंड्या ही नहीं क्रिकेट जगत के यह खिलाड़ी शादी से पहले बन चुके हैं पिता, लिस्ट में यह पाकिस्तानी खिलाड़ी भी हैं शामिल

क्रिस गेलः क्रिकेट जगत का हिस्सा खिलाड़ी अपने खेल को लेकर तो चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी किसी से छुपी नहीं रहती हैं। फैंस अक्सर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में जानना चाहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी फैंस के बीच उनके खेल की तरह की काफी लोकप्रिय रहती हैं। क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अपनी शादी से पहले पिता बन चुके थे।

जिसमें भारत (INDIA) के विस्फोटक खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) से लेकर पाकिस्तान के खिलाड़ी भी शामिल हैं। आज हम आपको 5 ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो शादी से पहले ही पिता बन गए थे।

1. डेविड वॉर्नर

आस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में पहले पायदान पर आते हैं। डेविड वॉर्नर शादी करने से पहले ही पिता बन गए थे। डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) और उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने साल 2014 में  पहली बेटी को जन्म दिया था और दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी।

2. क्रिस गेल

क्रिस गेल (CHRIS GAYLE) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, पूरी दुनिया उन्हें यूनिवर्स बॉस के नाम से जानती हैं। आज तक ना कोई उन जैसा खिलाड़ी आया हैं और ना ही शायद कोई कभी आ पाएगा। क्रिस गेल को मैच करना नामुमकिन हैं। पहले पिता बनने वाले खिलाड़ियों में क्रिस गेल भी आते हैं। साल 2017 में गेल और उनकी गर्लफ्रैंड नताशा बैरिज ने एक बेटी को जन्म दिया था। पिता बनने के बाद ही गेल ने शादी रचाई थी।

3. जो रूट

इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट (JOE ROOT) मौजूदा समय के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज हैं। यह खिलाड़ी लगातार अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहा हैं। लेकिन जो रूट भी शादी से पहले पिता बनने वाले खिलाड़ियो की लिस्ट में सामिल हैं। जो रूट और उनकी गर्लफ्रेंड कैरी कॉरटेल ने मार्च 2016 में सगाई की थी। लेकिन शादी होने से पहले जो रूट पिता बन गए थे। 7 जनवरी को कैरी ने बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद ही कपल ने शादी की थी।

4. विनोद कांबली

सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त विनोद कांबली (VINOD KAMBLI) ने अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद फैशन मॉडल आंद्रया के साथ रिलेशनशिप में थे। रिलेशनशिप के दौरान ही आंद्रया साल 2010 में बच्चे की मां बन गई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी रचाई थी।

5. इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी व प्रधानमंत्री (IMRAN KHAN) ने क्रिकेट में जलवा दिखाने के बाद राजनीति में हाथ आजमाया था। इमरान खान भी बिना शादी किए पिता बन गए थे। इमरान खान  सीता व्हाइट दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। लेकिन साल 1991 में दोनों करीब आए। दोनों के रिलेशनशिप के दौरान साल 1992 में सीता ने एक बच्चे को जन्म दिया। इमरान खान ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया था कि बच्चा उनका हैं लेकिन बाद में डीएनए रिपोर्ट की जांच के अनुसार पता चला कि यह बच्चा उन्हीं का ही था।

Tags: इमरान खान, क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हार्दिक पंड्या,