कंगाल हो चुके इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को आख़िरकार मिला 1 लाख का जॉब ऑफर, बस करना पड़ेगा ये छोटा सा काम

By Akash Ranjan On August 24th, 2022
कंगाल हो चुके इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को आख़िरकार मिला 1 लाख का जॉब ऑफर, बस करना पड़ेगा ये छोटा सा काम

विनोद कांबलीः भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी अक्सर अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग मैचों से करोड़ों की कमाई होती है। इस दौर में कई ऐसे पूर्व खिलाड़ी भी हैं जो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। हाल ही में कुछ इस तरह की परेशानी का सामना एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी को करना पड़ा। खिलाड़ी ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बिल्कुल बेरोजगार है और उनका गुजारा बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से मिल रही पेंशन हो रहा है।

इस खिलाड़ी को नौकरी का मिला ऑफर

विनोद कांबली को मिला जॉब का ऑफर

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। एक समय विनोद कांबली के लाइफस्टाइल की चर्चा हर जगह होती थी। लेकिन आज उनका परिवार बीसीसीआई द्वारा दिए जा रहे 30 हजार महीने की वेतन पर पल रहा है। विनोद कांबली ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें काम की तलाश है अब सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के जिगरी दोस्त विनोद कांबली को एक नौकरी का ऑफर मिला है।

खिलाड़ी ने खुद मांगी थी नौकरी

कांबली ने मिड-डे को दिए एक खास इंटरव्यू में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से नौकरी देने की मांग की थी। लेकिन उन्हें नौकरी का ऑफर महाराष्ट्र के एक व्यवसायी संदीप थोराट ने दिया है। संदीप थोराट ने विनोद कांबली (Vinod Kambli) को अपनी कंपनी सह्याद्री उद्योग समूह के फाइनेंस डिपार्टमेंट में 1 लाख रुपये महीने की सैलरी के साथ नौकरी का ऑफर दिया है। हालांकि इस नौकरी पर पूर्व क्रिकेटर की अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इंटरव्यू में किया था खुलासा

विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैच और 104 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में 1084 रन बनाए। इसके अलावा वनडे मुकाबले में उन्होंने 2477 रन बनाए हैं। उन्होंने मिड-डे से बात करते हुए कांबली ने कहा था,

‘मैं एक रिटायर्ड क्रिकेटर हूं और पूरी तरह से BCCI की पेंशन पर निर्भर हूं। मुझे असाइनमेंट चाहिए, ताकि मैं युवा क्रिकेटरों की मदद कर सकूं। मुंबई ने अमोल मजूमदार को मुख्य कोच बनाए रखा है और अगर उन्हें मेरी जरूरत है तो मैं वहां हूं। मैंने उनसे कई बार कहा है कि अगर आपको मेरी जरूरत है तो मैं आपके साथ हूं। मेरा परिवार है और मुझे उनकी देखभाल करनी है। मैं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन प्रेसिडेंट से अनुरोध कर सकता हूं कि अगर मेरी जरूरत है तो मैं तैयार हूं।’

Tags: जॉब ऑफर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर, विनोद काबली,