क्रिकेट पर बनी इन 5 फिल्मों को क्रिकेट प्रेमियों को एक बार जरूर देखना चाहिए, एंटरटेनमेंट के साथ फैंस को होगा गर्व

एमएस धोनीः भारत (INDIA) में क्रिकेट (CRICKET) और सिनेमा कितना लोकप्रिय हैं यह बात हम सब जानते हैं। सिनेमा की दुनिया में जब क्रिकेट से जुड़ी फिल्में आई हैं, उसे लोगों ने खूब प्यार दिया हैं। दर्शक क्रिकेट से जुड़ी फिल्में देखना और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की जिंदगी के बारे में जानना काफी पसंद करते हैं। कुछ फिल्मों को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया हैं, तो कुछ बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं।
एमएस धोनी (MS DHONI) और सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) की जीवनी पर आधारित फिल्म के बाद 1983 विश्व कप (1983 WORLD CUP) जीतने की कहानी भी हमने बड़े पर्दे पर देखी हैं। आज हम आपको क्रिकेट से जुड़ी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें क्रिकेट फैंस को जरूर देखनी चाहिए।
1. जर्सी

जर्सी फिल्म एक साऊथ इंडियन की हिट मूवी का हिंदी रीमेक हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में शाहित 36 साल के एक असफल क्रिकेटर की भूमिका में थे। शाहिद इसमें अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए वापस से क्रिकेट के मैदान में कदम रखते हैं। फिल्म की कहानी और किरदारों द्वारा निभाया गया रोल काफी ज्यादा उम्दा हैं।
लेकिन यह फिल्म हिंदी बॉक्स-ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप हो गयी। लेकिन लोगों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि यह कहानी अपने अधूरे सपनों को पूरी करने की हैं। अपने सपनों को कभी ना छोड़ने की हैं। शाहिद कपूर की एक्टिंग आपको इस फिल्म से प्यार जरूर करा देगी।
2. कौन प्रवीण तांबे

कौन प्रवीण तांबे की कहानी सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक कहानी हैं। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े ने अहम किरदार निभाया हैं। इस फिल्म में प्रवीण 41 साल की उम्र में आईपीएल क्रिकेट लीग से अपने करियर की शुरूआत करते हैं। प्रवीण लगभग 20 साल तक मुंबई के अलग-अलग मैदानों में क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। लेकिन कभी उन्हें मुंबई के लिए खेलने का मौका नहीं मिला हैं।
इस मूवी की शुरूआत राहुल द्रविड़ की स्पीच से होती हैं, राहुल द्रविड़ प्रवीण तांबे की कहानी से सबको परिचित कराते हैं। फिल्म की यह कहानी लोगों को काफी ज्यादा प्रेरित करती हैं। लोगों को यह फिल्म एक बार नहीं बार-बार देखनी चाहिए। क्योंकि इसे नहीं देखा तो किसे देखा।
3. 83

फिल्म 83 भारत के सबसे पहले क्रिकेट विश्व कप जीतने की कहानी हैं। विश्व कप में भारत ने उस वक्त का मौजूदा सबसे मजबूत टीम वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप अपने नाम किया था। यह फिल्म कबीर खान द्वारा बनाई गई थी और रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऐमी विक और अन्य अभिनेता इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म की कहानी काफी ज्यादा प्रेरणा देती हैं।
जिस तरह इस फिल्म में भारत को कमजोर समझा जाता थे। लेकिन वहीं टीम अपनी कमजोरी से नहीं अपनी काबिलियत से सबको दिलों पर राज कर गई। 1983 विश्व कप ने भारतीय क्रिकेट को नई उड़ान दी और तब से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह फिल्म लोगों को प्रेरणा देने के साथ-साथ उस दौर में लेकर जाएगी जब भारत में क्रिकेट की उड़ान शुरू हुई थी।
4. सचिनः ए बिलियन ड्रीम

सचिनः ए बिलियन ड्रीम यह फिल्म सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAKAR) की जीवनी पर आधारित हैं। किस तरह सचिन ने जीरो से शुरू कर क्रिकेट के भगवान बनने का सफर तय किया। सचिन हम सबके चहिते क्रिकेटर रहे जिन्होने क्रिकेट के खेल से सबको प्रेम कराया। भारत के अमूमन मौजूदा सभी क्रिकेटर ने सचिन को देखकर ही क्रिकेटर बनने का सोचा। यह फिल्म सचिन के जीवन की कहानियों को बताती हैं, जिससे हम अपरीचित हैं। यह फिल्म तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।
5. एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी

एमएस धोनी (MS DHONI) अनटोल्ड स्टोरी यह फिल्म भारत के सबसे सफल कप्तान एम एस धोनी के जीवनी पर आधारित हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एमएस धोनी इस फिल्म ने 200 करोड़ रूपए का बिजनेस किया था। इस फिल्म में एमएस धोनी की अनकही कहानी हैं जिससे हम सब अपरिचित थे।
एमएस धोनी ने जिस तरह अपने सपनों को नहीं छोड़ा वह सच में लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। भले की कितनी भी देरी हो अगर लगन हुई तो वह हासिल हो ही जाएगा। एमएस धोनी ने हार नहीं मानी इसलिए आज वो भारत के सबसे सफल कप्तान बने, जिन्होने अपनी कप्तानी में हर खिताब भारत को जिताए हैं।
Tags: कपिल देव, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, शाहित कपूर, सचिन तेंदुलकर,