Cricket Board ने खत्म किया इस खिलाड़ी का करार, चटकाए हैं अपने करियर में 548 विकेट, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

क्रिकेट बोर्ड (Cricket Board) एक अभी हाल ही में बहुत बड़ा फैसला ले लिया है। क्रिकेट बोर्ड ने इस खिलाड़ी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। इस खिलाड़ी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 548 विकेट है। यह फैसला अचानक नहीं लिया गया इसे बोर्ड ने बहुत सोच समझ कर लिया है। खिलाड़ी का नाम ट्रेंट बोल्ट है जो कि न्यूजीलैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत ही कम खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है आखिर यह फैसला क्यों लिया गया।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 33 साल के ट्रेंड बोल्ड अपने सेंट्रल करार से मुक्त कर दिया है। हालांकि बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि तेज गेंदबाज बोल्ट अपने परिवार के साथ टाइम बिता सकें। क्रिकेट बोर्ड ने फैसला लेते हुए डेविड व्हाइट ने कहा है,”हमने ट्रेंट बोल्ट की स्थिति का सामना किया है वह अपने खेल के प्रति ईमानदार हैं। बेशक उनका फुल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना हो हमें खेलना लेकिन हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”वही इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने भी बहुत बड़ा बयान दिया है।
View this post on Instagram
क्रिकेट खेलना मेरा सपना था
ट्रेंट बोल्ट ने क्रिकेट बोर्ड के फैसले का सम्मान करते हुए लिखा है कि, अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना मेरा सपना था जो अब मैंने पूरा कर लिया है मैंने क्रिकेट 12 साल खेला है। यह फैसला मैंने अपनी पत्नी और 3 बच्चों के लिए लिया है मेरा परिवार मेरे लिए प्रेरणा है। मेरा परिवार एक प्रेरणा जैसा काम करता है इसीलिए मैं उन्हें सबसे पहले मानता हूं मेरा परिवार सबसे पहले हैं। मैंने सेंट्रल करार से बाहर निकलने का फैसला लिया है।
मैं अच्छी तरीके से जानता हूं कि मेरी टीम में सेलेक्शन होने पर अब असर पड़ेगा एक तेज गेंदबाज का करियर ज्यादा दिन तक नहीं होता है अब यह सही वक्त है जब अगले स्टेज के लिए आगे बढ़ना चाहिए।” ट्रेंट बोल्ट ने अपने टेस्ट करियर में 317 विकेट अपने नाम किए हैं वहीं वनडे क्रिकेट में 169 विकेट अपने नाम किए हैं और टी-20 क्रिकेट में 62 विकेट चटकाए हैं। कुल इन्होंने 558 विकेट चटकाए हैं।
Tags: क्रिकेट बोर्ड, ट्रेंट बोल्ट,