जिंबाब्वे टीम के वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने दूसरे देश के लिए खेली क्रिकेट, लिस्ट में 2 भाईयों की जोड़ी भी शामिल

By Sameeksha dixit On August 27th, 2022
जिंबाब्वे टीम के वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने दूसरे देश के लिए खेली क्रिकेट, लिस्ट में 2 भाईयों की जोड़ी भी शामिल

क्रिकेट की दुनिया में कई देशों ने बेशुमार उपलब्धियां हासिल की हैं, ऐसे ही एक समय पर जिंबाब्वे टीम काफी मजबूत हुआ करती थी, यह टीम आज की ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसी टीमों की श्रेणी में रहा करती थी. लेकिन वक़्त का पाईया बदलता रहता हैं और ऐसा ही कुछ हुआ जिम्बावे टीम के साथ. कुछ अंदरूनी कारणों के चलते जिंबाब्वे टीम अपनी क्षमता के हिसाब से प्रदर्शन करने में नाकाम रही.

इस टीम के बारे में बात करते हुए, कुछ फैंस ऐसा भी सोचते हैं कि जिंबाब्वे टीम के कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेहतर अवसर मिलने पर विकसित देशों की क्रिकेट टीमों में शामिल हो गए. आज हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जिंबाब्वे को छोड़कर दूसरे देश के क्रिकेट लिए खेलते हैं.

सैम करन

तेज गेंदबाजों में से एक सैम करन फिलहाल इंग्लैंड में शीर्ष पर मौजूद हैं. उनके पिता केविन करन जिंबाब्वे टीम की तरफ से ही खेला करते थे. सैम करन ने अपने भविष्य को देखते हुए उन्होंने इंग्लैंड को चुना. यह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर द्वारा इंग्लैंड के लिए कुल 11 वनडे मैच खेले गए ,और 4.72 के इकॉनामी रेट से 9 विकेट भी झटके हैं.

वही उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 287 रन ही बनाए हैं. सैम के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो, उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में अभी तक कुल 61 मैच खेल चुके हैं साथ ही 79 विकेट भी हासिल कर चुके हैं. बल्लेबाजी करते हुए इस खिलाड़ी ने 1,118 रन बनाए हैं.

टॉम करन

इस श्रेणी में एक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर टॉम करन जोकि, सैम करन के भाई हैं उनका नाम शामिल हैं. टॉम और सैम इन दोनों का बेन नाम का एक और भाई भी हैं. रिपोर्ट्स के हवाले से बेन जिंबाब्वे में डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं. लेकिन एक दिन वह भी इंग्लैंड की तरफ़ से खेले ऐसी संभावना हैं.

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के वन-डे करियर पर नज़र डाले तो, उन्होंने 30 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 9.26 के इकॉनामी रेट से 29 विकेट झटके हैं. साथ ही, उन्होंने 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए हैं. इंग्लैंड को 2 टेस्ट मैचों में रिप्रेजेंट करते हुए टॉम ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की रास्ता दिखाया था और बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने अपने खाते महज़ 6 रन जोड़े हैं.

कलिन डी ग्रैंडहोम

अगला नाम कॉलिन का हैं, अंडर-19 दिनों में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम पहले जिंबाब्वे की तरफ से खेले थे, लेकिन कुछ दिनों बाद न्यूजीलैंड जाने के बाद कॉलिन न्यूजीलैंड की तरफ से ही खेलने लगे. वह अपनी कीवी टीम के लिए अब तक कुल 45 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.5 की औसत की से 742 रन जड़े हैं.

इस बीच, उनके बल्ले से कुल 4 अर्धशतक निकले, वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 4.77 की इकॉनामी रेट से 30 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था. कीवी टीम के लिए ग्रैंडहोम 41 T 20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 137.81 के स्ट्राइक रेट से 503 रन जड़े हैं.

उन्होंने गेंदबाजी के दौरान 8.62 की इकॉनामी रेट से 12 विकेट भी हासिल किए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड को 29 टेस्ट मैचों में रिप्रेजेंट करते हुए 38.7 की औसत से 1432 रन जड़े हैं,  साथ ही गेंदबाजी के दौरान 49 विकेट भी झटके हैं.

ग्रीम हिक

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी ग्रीम हिक जबरदस्त बल्लेबाज थे, ग्रीम हिक इंग्लिश टीम में शामिल होने से पहले जिंबाब्वे की तरफ से खेला करते थे.

उन्होंने अपने वनडे करियर में 120 मैच खेले हैं, जिसमे वह 37.34 की औसत से 3846 रन बनाने में सफल रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 27 अर्धशतक भी निकले हैं. इतना ही जहि वे  65 टेस्ट भी खेल चुके हैं जिसमें 31.32 की औसत से वह 3383 रन बनाने में सफल रहे, इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 18 अर्धशतक भी जड़े गए हैं.

गैरी बैलेंस

इस श्रेणी में आख़िरी नाम हैं गैरी बैलेंस का, गैरी बैलेंस भी अपने देश की टीम के लिए ना खेल कर इंग्लैंड की तरफ़ से क्रिकेट खेले थे. लेकिन वे भविष्य में जिंबाब्वे में वापस आने पर विचार कर रहे हैं. इंग्लैंड की तरफ से गैरी बैलेंस द्वारा बहुत टेस्ट मैच खेले गए हैं.

READ MORE: Rahul Dravid कोविड पॉजिटिव होने के कारण हो सकते हैं Asia Cup से बाहर, MS Dhoni को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, गैरी बैलेंस, ज़िम्बावे क्रिकेट टीम, सैम करन,