Virat Kohli पर ‘छमिया’ वाले कमेंट के बाद, वीरेंद्र सहवाग की लड़की के गेट-अप में पुरानी तस्वीर हुई वायरल

By Satyodaya On July 5th, 2022
Virat Kohli पर 'छमिया' वाले कमेंट के बाद, वीरेंद्र सहवाग की लड़की के गेट-अप में पुरानी तस्वीर हुई वायरल

इन दिनों भारतीय टीम एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा टेस्ट मैच खेल रही है। वही इस वक्त भारतीय टीम बेहद अच्छे फॉर्म में चल रही है भारतीय टीम इंग्लैंड की धज्जियां उड़ाते नजर आ रही है। इसी बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली (Virat Kohli) पर अभद्र कमेंट कर दिया है जिसको लेकर काफी आलोचना हो रही है इसी बीच वीरेंद्र सहवाग की एक पुरानी तस्वीर वायरल हुई है जिसमें वह लड़की के गेट- अप में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर भी लाखों कमेंट आ चुके हैं इन दिनों वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

लड़की के गेट -अप में नजर आए वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं वीरेंद्र सहवाग की एक पुरानी तस्वीर वायरल हुई है जिस पर लाखों कमेंट आ चुके हैं इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है वीरेंद्र सहवाग लड़की के गेटअप में नजर आ रहे हैं। वहीं इस मौके पर उनके साथ वीवीएस लक्ष्मण और मुनाफ पटेल भी नजर आ रहे हैं साथ में राहुल द्रविड़ भी हैं। आपको बता दिया तस्वीर इस बीच वायरल हुई है जब वीरेंद्र सहवाग ने टीम के धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर एक अभद्र कमेंट कर दिया था। जिसके बाद विराट कोहली के फैंस वीरेंद्र सहवाग पर काफी भड़क गए थे।

विराट कोहली पर किया था ऐसा कमेंट

विराट कोहली
वीरेंद्र सहवाग ने टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पर कमेंट कर दिया था तीसरे दिन टेस्ट मैच में वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की डांसिंग सेलिब्रेशन ‘छमिया’ कमेंट कर दिया था। जैसे ही इन्होंने ऐसा कमेंट किया सोशल मीडिया पर इनकी जमकर आलोचना होने लगी। कुछ फैंस तो बीसीसीआई से इन्हें कमेंट्री हटाने तक की मांग कर डाली।

इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट मैच के चौथे दिन एक और खिलाड़ी पर गलत कमेंट कर दिया था। वीरेंद्र सहवाग ने चौथे दिन इंग्लैंड के 39 वर्षीय तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन कमेंट्री के दौरान बुजुर्ग बता दिया था इस बात को लेकर भी सोशल मीडिया पर इनकी जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग वीरेंद्र सहवाग को गाली गलौज भी कर रहे हैं।

Read More-ODI Cricket में इन 3 टीमों ने एक ही पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के, जानिए किन-किन टीमों का नाम शामिल

Tags: विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग,