4,4,4,6,6,4,4……लगाकर चेतेश्वर पुजारा ने दिया अपने आलोचको को करारा जवाब, शानदार अर्धशतक जड़ टी20 टीम के लिए दावा ठोका

4,4,4,6,6,4,4......लगाकर चेतेश्वर पुजारा ने दिया अपने आलोचको को करारा जवाब, शानदार अर्धशतक जड़ टी20 टीम के लिए दावा ठोका

भारतीय टीम के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को लंबे समय से वनडे और टी20 टीम में जगह नहीं मिली. अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनको सौराष्ट्र की टीम ने बतौर सलामी बल्लेबाज मौका दिया है. जहाँ पर वो बल्ले से शानदार अर्धशतक जड़कर अपनी वापसी का दावा ठोक रहे हैं. इससे पहले कांउटी क्रिकेट में भी उनके बल्ले का जोर फैंस ने देखा था.

चेतेश्वर पुजारा का बल्ला अब टी20 फॉर्मेंट में गरजा

टेस्ट स्पेशलिस्ट का ठप्पा अपने ऊपर लिए चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से छोटे फॉर्मेट में खुद को साबित करना चाहते थे. अब सौराष्ट्र के लिए उन्हें वो मौका मिल रहा है. नागालैंड के खिलाफ पुजारा ने 35 गेंदो में 62 रनों की पारी खेली. जिसमें 9 चौके और 2 छक्के भी शामिल रहे हैं. उनका साथ देते हुए सुमित व्यास ने 51 गेंदो में नाबाद 97 रनों की पारी खेली.

जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे. अंत में प्रेरक मांकड़ ने भी 18 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर की ओर भेजा. इन्हीं पारियों के बदौलत ही उनकी टीम सौराष्ट्र ने 20 ओवरों के खत्म होने पर 5 विकेट गंवाने पर 203 रन बनाए. नागालैंड के लिए आकाश सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किया. हालांकि उनकी टीम फिर भी ये मैच 97 रनों से हार गई.

सौराष्ट्र ने दर्ज किया एक और जीत

जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करके नागालैंड को 20 ओवरों में 105 रनों पर रोक दिया. पिछले मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. हालांकि उस मैच में चेतेश्वर पुजारा 18 गेंदो में सिर्फ 14 रन ही बना सके. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बारिश के कारण खेल नहीं हो सका था.

इस सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके पुजारा आईपीएल टीमों को भी प्रभावित कर सकते हैं. जिससे इस बार के ऑक्शन में उन्हें कोई खरीददार मिल सके. पिछली बार वो 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बने थे, जब टीम ने खिताब अपने नाम किया था.