भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा जल्द लॉर्ड्स के मैदान में कप्तानी करते आएंगे नजर, इस टीम ने बनाया कप्तान

भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा जल्द लॉर्ड्स के मैदान में कप्तानी करते आएंगे नजर, काऊंटी टीम ने बनाया कप्तान

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) भारत के साथ-साथ इंग्लैंड के काऊंटी क्रिकेट (ENGLAND COUNTY CRICKET) में भी बड़ा नाम हैं। पुजारा इंग्लैंड के काऊंटी टीम के लिए खेलते हुए आग उगलते हुए नजर आते हैं। पुजारा काऊंटी टीम ससेक्स (SUSSEX) की ओर से प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं।

पुजारा अब तक इस टीम का एक अहम सदस्य हुआ करते थे, लेकिन पुजारा अब इस टीम में कप्तान की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में ससेक्स टीम के द्वारा आधिकारिक जानकारी दी गई हैं।

लॉर्डस के मैदान में कप्तानी करेंगे चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) इंग्लैंड के काऊंटी क्रिकेट टीम ससेक्स का हिस्सा हैं। ससेक्स के कप्तान टॉम हेनेस लीसेस्टरशायर के खिलाफ पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो अब टीम से बाहर हो चुके हैं। कप्तान के चोटिल होने के बाद ससेक्स टीम मैनेजमेंट ने चेतेश्वर पुजारा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया हैं। ससेक्स टीम के हेडकोच ईयान सैलिसबरी ने चेतेश्वर पुजारा के कप्तान बनने के बाद कहा हैं-

हेड कोच इयान सैलिसबरी ने कहा: “पूज टॉम की अनुपस्थिति में कदम उठाने के लिए बहुत उत्सुक था, वह इस पक्ष में क्षमता देखता है और जब से वह शामिल हुआ है तब से एक स्वाभाविक नेता है।टॉम के चोटिल होने के बाद फिनी ने हमारे लिए शानदार काम किया और हमारे गेंदबाजों में सीनियर फिगर बने रहेंगे।

‘एक बल्लेबाज की भूमिका निभाने से इसका मतलब है कि फिन हमारे आक्रमण की अगुवाई करने पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। पूज एक बेहद अनुभवी और गुणी व्यक्ति हैं, जिन्हें मैं जानता हूं कि वह शानदार काम करेंगे।”

खराब फॉर्म से वापस लौटे हैं चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा भारतीय टेस्ट टीम के अभिन्न अंग के रूप में टीम में शामिल हैं। लेकिन पिछले काफी समय से वो खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। जिसके बाद उन्हें टीम से ड्राप भी कर दिया गया था। इसके बाद पुजारा काऊंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड चले गए थे। पुजारा ने काऊंटी क्रिकेट से वापस से फॉर्म में वापसी की। पुजारा ने कांउटी क्रिकेट से वापसी करते हुए 4 शतक जमाए थे।

इस प्रदर्शन के बाद पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में टीम में जगह मिली थी। पुजारा ने मैच की पहली इनिंग में कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन दूसरी इनिंग में शानदार वापसी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। पुजारा अब अपनी काऊंटी टीम के कप्तान के रूप में टीम के लिए खेलते दिखाई देंगे। उम्मीद रहेगी पुजारा कप्तानी करते हुए भी शानदार खेल दिखाए।