WI vs IND: तीसरा T20 मैच का बदला समय, 8:00 बजे से नहीं बल्कि इस समय से शुरू होगा मैच, जानिए किस पर देख सकते हैं फ्री में लाइव

By Satyodaya On August 2nd, 2022
WI vs IND: तीसरा T20 मैच का बदला समय, 8:00 बजे से नहीं बल्कि इस समय से शुरू होगा मैच, जानिए किस पर देख सकते हैं फ्री में लाइव

इन दिनों भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है जहां पर भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज का मुकाबला हो रहा है। जिसका पहला मैच 29 जुलाई की को खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 68 रनों से हराकर मैच जीत लिया था वही दूसरा कल यानी 1 अगस्त को खेला गया है। जिसमें भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच वेस्टइंडीज ने जीता है तो एक मैच भारत ने जीता है।

वहीं अब तीसरा मैच आज यानी मंगलवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम दूसरा मैच हारने के बाद तीसरे मैच में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी ‌। वहीं क्रिकेट के पैसों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है जिसमें कहा गया है कि तीसरा मैच 8:00 बजे से नहीं शुरू होगा अब कि इसका टाइम चेंज कर दिया गया है। आइए जानते हैं आगे आर्टिकल में आप लोग तीसरे t20 मैच को लाइव किस पर दे सकते हैं। और कितने बजे से शुरू होगा ‌।

इतने बजे शुरू होगा तीसरा मैच

तीसरा T20 मैच का बदला समय, 8:00 बजे से नहीं बल्कि इस समय से शुरू होगा मैच, जानिए किस पर देख सकते हैं फ्री में लाइव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे टी-20 मुकाबले में काफी बदलाव किया गया है अब की टाइम में बदलाव किया गया है। यह मैच 8:00 बजे से शुरू नहीं होगा बल्कि भारतीय समय के अनुसार 9:30 बजे से शुरू होग। जबकि टॉस खेल शुरू होने से 30 मिनट पहले 9:00 बजे होगा। 30 मिनट के लिए टॉस खेला जाएगा फिर 9: 30 बजे से मैच शुरू होगा।

वही आपको बता दें यह मैच 2 अगस्त दिन मंगलवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें तैयार हो चुकी हैं। वहीं तीसरा t20 मैच वाटर पार्क स्टेडियम सेंट किट्ट्स एंड नेविस में खेला जाएगा।आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा t20 मैच किस चैनल पर आप लोग फ्री में देख सकते हैं।

इस चैनल पर देख सकते हैं लाइव

क्रिकेट के फैंस लाखों हैं। ज्यादातर क्रिकेट देखना लोग पसंद करते हैं वहीं t20 क्रिकेट तो और भी देखना पसंद करते हैं। इस वक्त भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है जिसका तीसरा मैच आज यानी मंगलवार को खेला जाएगा। अगर आप लोग इसे फ्री में देखना चाहते हैं तो देख सकते हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का यह तीसरा मैच फैनकोड पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। टेलीविजन के माध्यम से इसे डीडी स्पोर्ट्स पर भी दिखाया जाएगा।

आप लोग नेशनल स्पोर्ट्स चैनल डीडी स्पोर्ट पर फ्री में देख सकते हैं। वही सीरीज के मैच फेनकोड और डीडी प्रसाद भारत पर भी सह- प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए टीम भी तैयार कर ली गई है। वहीं अगर आपको पिछले मैचों की बताएं तो पिछले मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करके मैच जीत लिया था लेकिन दूसरा मैच भारतीय टीम को हारना पड़ा क्योंकि इस टीम में किसी ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। अब तीसरा मैच भारतीय टीम जीतने की पूरी कोशिश करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इस मैच के लिए तैयार हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें-VIDEO: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में हुई हैरान कर देने वाली घटना, लाइव मैच में फैंस ने लगाए “हार्दिक पांड्या मुर्दाबाद” के नारे

Tags: T20, भारतीय टीम, वेस्टइंडीज,