टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी को अलविदा कहते नजर आएंगे यह 3 धाकड़ कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद कप्तानी छोड़ते नजर आएंगे यह 3 सफल कप्तान, एक तो अपने खुराफाती चाल से जीता चुका हैं वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद कप्तानी छोड़ते नजर आएंगे यह सफल कप्तान, एक तो अपने खुराफाती चाल से जीता चुका हैं वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में अब सिर्फ 3 हफ्ता बचा हैं। टीमें द्विपक्षीय सीरीजों के जरिए अपनी तैयारियां करते हुए नजर आ रही हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बाद साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। किसी भी टीम के लिए कप्तान का रोल सबसे बड़ा होता हैं वहीं होता हैं जो मैदान के बीच खिलाड़ियों से उनसे बेहतर खेल निकलवाने के प्रेरणा देते हुए नजर आते हैं।

केवल कप्तान ही खिलाड़ियों के हर परिस्थितियों से वाकिफ रहता हैं। इसलिए वहीं अगर कोई बुरे दौरे से गुजर रहा तो उन्हें सपोर्ट करते हुए भी नजर आते हैं। जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट होता हैं तो कप्तानों में तो दबाव होता ही हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप टीम में कुल 16 टीमें भाग लेने वाली हैं।

देखना होगा कौन दबाव को हराकर ट्रॉफी अपने नाम करेगा। लेकिन यह टी20 वर्ल्ड कप कुछ कप्तानों के लिए कप्तानी करते हुए आखिरी टूर्नामेंट भी हो सकता हैं। यह खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

1. केन विलियम्सन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (KANE WILLIAMSON) दुनिया के सबसे सफल व कूल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम फूलती व फलती हुई नजर आयी हैं। 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में उपविजेता और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी में उनको अपनी टीम को विजेता बनवाया हैं।

इस बार केन विलियम्सन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम को ट्रॉफी जीतवाने के मकसद से उतरते हुए नजर आएंगे। केन का कप्तानी करियर काफी शानदार रहा हैं। उन्होने 59 में से 30 मैच जीतकर सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन गिरता हुआ नजर आ रहा हैं।

इस साल 2022 में उन्होने 9 मैच खेले हैं जिनमें उन्होने सिर्फ 294 रन बनाए हैं। जो कि केन के पुराने रिकॉर्डों से काम हैं। उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनका कप्तानी का प्रदर्शन भी थोड़ा गिरता हुआ नजर आ रहा हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं की केन विलियम्सन टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद कप्तानी छोड़ सकते हैं।

2. रोहित शर्मा

इस लिस्ट में चौंकाने वाला नाम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का हैं। रोहित ने भारत की टी20 की कप्तानी संभाली हैं तब से भारत का टी0 मैचों में रिकॉर्ड अच्छा हो रहा हैं। साल 2022 में सबसे ज्यादा टी20 मुकाबले जीतने वाली टीम भारत रोहित शर्मा के अगुवाई में ही बनी हैं। रोहित शर्मा ने विराट कोहली के पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप  कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तानी संभाली थी।

तब से वह अपनी कप्तानी में अच्छे नतीजे देते हुए नजर आ रहे हैं। भारत हालांकि एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंचा पाई जिसका कुछ कारण रोहित की खराब कप्तानी भी थी। इस साल रोहित ने 26 मैच खेले हैं जिनमें उन्होने 695 रन बनाए हैं। यानि कि कप्तान बनने के बाद रोहित का प्रदर्शन भी फीका पड़ रहा हैं। भारतीय टीम इस वक्त कप्तानी का विकल्प ढूंढते हुए नजर आ रही हैं।

भारत ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीता था तब से लेकर 15 साल हो गए भारत ने एक भी वर्ल्ड कप अपने नाम नहीं किया। रोहित के ऊपर इस वर्ल्ड में बड़ी जिम्मेदारी हैं। उम्मीद रहेगी की रोहित भारत को विजेता बनवाकर ही वापस लौंटे।  रोहित इस वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला सुनाते हुए नजर आ सकते हैं।

3. ऐरॉन फिंच

ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) ने अपनी कप्तानी में आस्ट्रेलियाई टीम को पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 का विजेता बनवाया था। इस बार भी उनकी टीम इसी इरादे से उतरती हुई नजर आएगी। ऐरॉन फिंच ने टी20 जैसे फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान देने के लिए वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं।

फिंच आस्ट्रेलिया के टी20 क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। फिंच ने साल 2014 में टीम की कमान संभाली थी। वह आस्ट्रेलियाई टीम के लिए टी20 में सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले कप्तान भी हैं।

फिंच की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने 68 में से 36 मैच जीता हैं। फिंच के साथ भी वही हो रहा हैं कप्तानी के चलते उनका खुद का प्रदर्शन थोड़ा गिरता हुआ नजर आ रहा हैं। ऐरॉन फिंच भी अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं।

 

Exit mobile version