टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए आ रही बड़ी खुशखबरी, जानें जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की फिटनेस का ताजा हाल

जसप्रीत बुमराहः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का सफर अंत हो चुका हैं। इस टूर्नामेंट में फाइनल में ना पहुंच कर भारत के हाथों निराशा जरूर लगी हैं। लेकिन विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के फॉर्म में वापसी, अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) का दबाव भरे वक्त में शानदार ओवर डालना कुछ ऐसी चीजें हैं। जो इस टूर्नामेंट के दौरान सकारात्मक हुई हैं।
अब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ घरेलू सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) की तैयारियों में जुट गई हैं। बीसीसीआई द्वारा जल्द ही इस टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की जा सकती हैं। लेकिन टीम अनाऊसमेंट से पहले हम आपको खुशखबरी बता दे कि जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) जैसे खिलाड़ी भी टीम में शामिल हो सकते हैं। आइए आपको पूरी जानकारी बताते हैं।
जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल होंगे टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा
एशिया कप 2022 में भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) की कमी टीम को बहुत खली हैं। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के बाहर होने के बाद भारतीय टीम को एक और बहुत झटका लगा था। रविंद्र जडेजा हाल ही में सर्जरी से गुजरे हैं। इसलिए उनका वर्ल्ड कप में खेलना नामुमकिन हैं।
हाल ही में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही हैं। स्पोर्ट्स तक के एक खबर के अनुसार दोनों खिलाड़ी ही वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा हो सकते हैं। आपको बता दें बीसीसीआई अधिकारी के जानकारी के अनुसार हर्षल पटेल ने इस वक्त नेट में गेंदबाजी शुरू कर दी हैं।
हर्षल पटेल अभी होने वाले आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज का भी हिस्सा बन सकते हैं। बुमराह के ऊपर कुछ कहा जाना अभी थोड़ा मुश्किल हैं। लेकिन वह भी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं।
कोच और कप्तान को हैं बुमराह और पटेल की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार
आपको बता दें कि 16 सिंतबर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम की घोषणा करने का आखिरी दिन हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) भी इसी दिन मीटिंग कर टीम का चयन करने वाली हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही साफ कर दिया था कि एशिया कप 2022 की 95 प्रतिशत टीम ही विश्व कप का हिस्सा होगी। कुछ खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना हैं।
कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट के लिए बेताब दिख रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल इस वक्त एनसीए में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर्षल पटेल एकदम फिट नजर आ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में अब भी एक महीने का समय हैं। तो अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि जसप्रीत बुमराह भी तब तक अपनी वापसी की हुंकार भर सकते हैं।
Tags: ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, हर्षल पटेल,