IND vs ENG: कप्तान बनते ही जसप्रीत बुमराह ने तोड़ दिया 46 सााल पुराना यह रिकॉर्ड, इस दिग्गज भारतीय कप्तान को छोड़ा पीछे
IND vs ENG: कप्तान बनते ही जसप्रीत बुमराह ने तोड़ दिया 46 सााल पुराना यह रिकॉर्ड, इस दिग्गज भारतीय कप्तान को छोड़ा पीछे

भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच एजेब्सटन में 1 जुलाई से खेला जा रहा हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) को भारत के कप्तानी की कमान दी गई हैं। बुमराह कप्तानी मिलते ही कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। कल मैच के दूसरे दिन उन्होने बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 31 रन बनाकर इतिहास रच दिया हैं।

बुमराह ने 46 साल बाद भारत के दिग्गज खिलाड़ी के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। आइए आपको बताते हैं बुमराह के नए कीर्तिमान के बारे में-

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा बिशन सिंह बेदी का 46 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत (INDIA) के लिए पहली पारी में नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने उतरे जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) को देखकर लगा कि उनके अंदर एक अलग प्रकार की शक्ति आ गई हैं। अपने गेंदबाजी के लिए मशहूर बुमराह ने अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। बुमराह ने 16 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेली। बुमराह ने अपनी इस पारी से बिशन सिंह बेदी (BISHAN SINGH BEDI) का 46 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया हैं। जसप्रीत बुमराह ने 10 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया हैं।

इस से पहले यह रिकॉर्ड भारत के दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी के नाम दर्ज था। उन्होने साल 1976 में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए नंबर 10 पर आकर 30 रनों की पारी खेली थी। जसप्रीत बुमराह की तूफानी पारी से भारतीय फैंस फुले नहीं समां रहे हैं। फैंस का कहना हैं कि अगर बूम-बूम भी आलराऊंडर बन जाए तो फिर भारत का हर दिन सोने और चांदी की तरह चमकेगा।

बल्लेबाजी के बाद अपने गेंदबाजी से बुमराह ने छीनी इंग्लैंड की नींद

जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) कितने अच्छे गेंदबाज हैं यह हम सब जानते हैं जब भी वो विरोधी टीम के आगे आते हैं, तब-तब बल्लेबाजों की हालत खराब ही रहती हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तान के रूप में हैं इसलिए उनकी जिम्मेदारी पहले के मुकाबले और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। बुमराह ने इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए अपनी टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। कल टेस्ट मैच के दूसरे दिन में बुमराह ने 3 विकेट चटकाए और विरोधी टीम की नींद ही छीन ली। बुमराह ने इंग्लैंड के तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया हैं।