लीजेंड से लीग क्रिकेट में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। आपको बता दें कि शनिवार को लीजेंड लीग (league of legends) क्रिकेट का मुकाबला इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया है। इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया या मुकाबला बहुत ही ज्यादा रोमांचक हुआ है। आपको बता दें कि लीजेंड्स क्रिकेट लीग का यह दूसरा सीजन चल रहा है।
इस लीग में भारत सहित विश्व के कई महान खिलाड़ी खेलते हुए हैं नजर आते हैं। इस मुकाबले में बहुत ही ज्यादा चौके और छक्के देखने को मिले हैं। इस मुकाबले के दौरान एक गेंदबाज ने मात्र 41 गेंदों में शानदार शतक लगा दिया है। यह शतक लगाकर इस गेंदबाज ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
41 गेंदों में ही जड़ दिया शतक
आपको बता दें कि इंडिया कैपिटल और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जिसके बाद इंडिया कैपिटल के बहुत ही जल्दी विकेट गिर गए। जिसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए एश्ले नर्स बल्लेबाजी करने आए।
एश्ले नर्स ने मात्र 43 गेंदों में 103 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। इस दौरान इन्होंने अपने बल्ले से 9 छक्के और 8 चौके लगाए हैं। एश्ले नर्स ने यह शानदार शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। लेकिन आपको बता दें कि एश्ले नर्स ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक भी अर्द्ध शतक नहीं लगाया है।
सबसे तेज शतक लगाने वाले बने तीसरे बल्लेबाज
आपको बता दें कि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और डेविड मिलर ने सबसे तेज शतक लगाया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मात्र 35 गेंदों में शतक पूरा किया है। लेकिन आपको बता दे कि एश्ले नर्स ने लीजेंड्स क्रिकेट लीग में 41 गेंदों में शतक लगाकर T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।
इसे भी पढ़ें-“केएल के प्रदर्शन पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता” कप्तान रोहित शर्मा ने राहुल के आलोचकों को दिया करारा ज़वाब

