IND vs ENG: भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, भारतीय गेंदबाजों ने सोशल मीडिया में जमकर बिखेरा जलवा

By Twinkle Chaturvedi On July 9th, 2022
IND vs ENG: भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, भारतीय गेंदबाजों ने सोशल मीडिया में जमकर बिखेरा जलवा

भुवनेश्वर कुमारः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की टी-20 खेल रही हैं। इस सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 9 जुलाई को एजबेस्टन (EDGBASTON) में भारतीय समय रात 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के आगे 121 रन ही बना पायी।

भारत ने 49 रनों से यह मुकाबला जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली हैं। आज भारतीय गेंदबाजों द्वारा कमाल का प्रदर्शन किया गया। जिससे टीम आज सोशल मीडिया में छाई रही हैं।

भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के दीवाने हुए फैंस

भारत और इंग्लैंड 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। भारत ने दोनों मुकाबलों में इंग्लैंड को हराकर सीरीज शानदार तरीके से अपने नाम कर ली हैं। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के 46 रन की नाबाद पारी से आज भारत ने 170 रन का लक्ष्य इंग्लैंड को दिया था।

गेंदबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम ने शुरू से ही अपने रंग दिखाने शुरू किए। भारत की आक्रमक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पड़े। भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने आज शानदार गेंदबाजी कर भारत को अच्छी शुरूआत दी। भुवी ने आज दोनों ओपनर को अपना निशाना बनाकर भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

उसके बाद जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) , हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA), हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और कमाल चहल (YUZI CHAHAL) ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड की जीत का सपना तोड़ दिया। सोशल मीडिया में फैंस भारतीय गेंदबाजों के कायल हो गए हैं। खासकर भुवनेश्वर कुमार के जिस तरह से उन्होने गेंदबाजी की वह काबिले तारीफ हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट

 

 

https://twitter.com/rishu_1809/status/1545796786752667649?s=20&t=WqagKadi0v6_oObyXQ-OFA

https://twitter.com/k_p_7773/status/1545799921088937984?s=20&t=WqagKadi0v6_oObyXQ-OFA

https://twitter.com/kingashu1008/status/1545794309756137476?s=20&t=WqagKadi0v6_oObyXQ-OFA

 

Tags: जसप्रीत बुमराह, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल,
Exit mobile version