क्रिकेटर इस समय दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल बन चुका है। दुनिया में वैसे तो कई क्रिकेट लीग होती रहती हैं। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। इंडियन प्रीमियर लीग में भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। आईपीएल खेलने के लिए विश्व के कई खिलाड़ी हमेशा उत्सुक रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर से आईपीएल खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने खुद आईपीएल में वापसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
आईपीएल में वापसी कर सकते हैं बेन स्टोक्स
आपको बता दें कि इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने आईपीएल में वापसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इंग्लैंड टीम के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मैं 4 साल आईपीएल में खेला हूं और जब भी मैं उस में खेलने के लिए गया मुझे वाह बहुत अच्छा लगा। आईपीएल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कोच के साथ खेलने का अवसर मिलता है। इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनाना अद्भुत अनुभव रहा है।
वनडे से ले चुके हैं संन्यास
आपको बता दें कि इंग्लैंड टीम के क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने हाल ही में वनडे क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है। इंग्लैंड टीम के क्रिकेटर बेन स्टोक्स हमेशा अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। बेन स्टोक्स अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ घातक गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। बेन स्टोक्स अब इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से वनडे मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
Read More-अक्षर पटेल ने कुछ खास अंदाज में मनाया था अपना जन्मदिन, काफी रोमंटिक अंदाज में दिखी उनकी मंगेतर
