वूमैन्स आईपीएल को लेकर आ रही हैं बड़ी अपडेट, तो इस दिन से बीसीसीआई शुरू करेगी लीग, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दिखाया मन

By Twinkle Chaturvedi On June 2nd, 2022
वूमैन्स आईपीएल को लेकर आ रही हैं बड़ी अपडेट, तो इस दिन से बीसीसीआई शुरू करेगी लीग, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दिखाया मन

आईपीएल लीग की गिनती दुनिया के बड़े टूर्नामेंट में होती हैं। दुनिया भर के करोड़ों लोग इस लीग के दिवाने हैं। बीसीसीआई (BCCI)  ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वो अगले साल बड़े लेवल पर वूमैन्स आईपीएल (WOMEN’S IPL) की शुरूआत करने वाली हैं। बीसीसीआई साल 2023 में इस लीग को शुरू करने वाली हैं। लेकिन अब यह लीग कब से भारत में शुरू होगा इस पर एक बड़ा अपडेट आ गया हैं। आईपीएल वूमैन्स लीग को देखने के लिए बेताब फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मार्च 2023 में यह लीग शुरू होगा।

मार्च 2023 में बीसीसीआई आयोजित करेगी वूमैन्स आईपीएल

बीसीसीआई ने जब से यह घोषणा की हैं कि वो अगले साल बड़े तर्ज पर वूमैन्स आईपीएल शुरू करने वाली हैं तब से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा हैं और बीसीसीआई भी लीग को अच्छे ढंग से आयोजित करने के लिए पूरे काम में लगी हुई हैं। बीसीसीआई आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ संपर्क में बना हुआ हैं।

बीसीसीआई आईसीसी इंटरनेशनल क्रिकेट काऊंसिल (ICC) के साथ भी लगातार चर्चा कर रही हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग, द हण्ड्रेड और वूमैन्स बिग बैश लीग जुलाई और नवंबर में आयोजित किया जाता हैं। ऐसे में बीसीसीआई मार्च में आईपीएल को आयोजित करने के ऊपर जोर डाल रही हैं। ताकि इस लीग में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साऊथ अफ्रीका की महिला खिलाड़ी इसका हिस्सा बन सकें।

वूमैन्स आईपीएल में 6 टीमें लेंगी हिस्सा

वूमैन्स आईपीएल की तर्ज में भारत में अभी वूमैन्स टी-20 लीग खेला गया। जिसकी विजेता टीम सुपरनोवस रही। वूमैन्स मैच में फैंस की तादाद को देखकर बोर्ड काफी खुश हैं। मार्च 2023 में बीसीसीआई वूमैन्स आईपीएल आयोजित करने का प्लान बना रही हैं। इस लीग में कुल 6 टीमों के होने की संभावना जताई जा रही हैं। ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स वूमैन्स आईपीएल टीम खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

Tags: आईसीसी, बीसीसीआई, वूमैन्स आईपीएल, वूमैन्स टी-20 चैलेंज 2022, सुपरनोवस,
Exit mobile version