बीसीसीआई अब फैंस को बना रही है बेवकूफ, जिन्हें चयनकर्ता पद से हटाया अब उन्हें ही सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी

भारत में कल से यानाज 13 दिसंबर से रणजी ट्रॉफी का आगाज होने वाला है. इस घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट पर नजर गड़ाए रखने के लिए बीसीसीआई की पूर्व चयन कमिटी को ही चुना गया है. हालांकि सिलेक्शन कमिटी के चीफ चेतन शर्मा की अंडर वाले सभी सीमित मेंबर्स को बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद निलंबित कर दिया है.
लेकिन फिलहाल अभी तक किसी नई चयन समिति गठन नहीं हो सका है. इसी लिहाज से अभी भी आगामी रणजी ट्रॉफी पर चेतन शर्मा वाली चयन समिति की ही निगाहें बनी रहेंगी. जैसे के रणजी ट्रॉफी का आगाज कल से होना है तो चेतन शर्मा एंड कंपनी अपने काम में लग चुकी है. हर एक सिलेक्टर्स को पहले राउंड के मुकाबलों को देख कर उसकी रिपोर्ट आगे फॉरवर्ड करेगा और बाद में सारी अपडेट्स बीसीसीआई को दी जाएंगी.
पहले राउंड के मुकाबले देखेंगे पूर्व सिलेक्टर्स
बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी की सभी अपडेट्स के लिए सिलेक्शन कमिटी चीफ चेतन शर्मा वाली चयन समिति को ही चुना है. ऐसे में सभी सिलेक्टर्स अपनी अपनी नजरें पहले राउंड के मुकाबलों पर रखेंगे और एक एक के अपडेट्स को आगे फॉरवर्ड करेंगे. रणजी ट्रॉफी का आगाज कल से होना है. चेतन शर्मा की नजरें मोहाली में होने वाले चंडीगढ़ और पंजाब के मैच पर बनी रहेंगी.
तो वहीं सुनील जोशी की नजरें पुणे में होने वाले महाराष्ट्र और दिल्ली के मैच पर रहेंगी. सिलेक्शन कमिटी के मेंबर हरविंदर सिंह की नजरें हैडरबाड में होने वाले तमिलनाडु और अपनी होम टीम के बीच के मैच को देखेंगे. ईस्ट जोन के सिलेक्टर देवाशीष मोहंती कोलकाता में खेले जाने वाले बंगाल और यूपी के मैच पर नजर बनाए रहेंगे. इन सिलेक्टर्स को इन मैचों की रिपोर्ट्स की जिम्मेदारी बीसीसीआई द्वारा सौंपी गई है.
20 दिसंबर तक नई सेलेक्शन कमिटी होगी तैयार
भारतीय टीम के सिलेक्शन कमिटी को बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद निलंबित कर दिया है. अभी तक बीसीसीआई की अगली चयन कमिटी का निर्माण नहीं हो सका है, इसी वजह से रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के मुकाबले की अपडेट्स के लिए BCCI ने पुरानी चयन कमिटी को ही जिम्मेदारी सौंपी है.
हालांकि बीसीसीआई ने भारत की नई चयन कमिटी के लिए सभी आवेदन ले लिए हैं और 20 दिसंबर तक इस कमिटी का ऐलान हो जाएगा. 20 दिसंबर से रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड का आरंभ होगा और इस राउंड की जिम्मेदारी BCCI नई चयन कमिटी के हाथों में सौंपेगी. खबरों की माने तो भारत की अगली चयन कमिटी की घोषणा 21 दिसंबर को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल मीटिंग में हो सकती है.
Tags: बीसीसीआई, रणजी ट्रॉफी,