IND vs IRE: "BCCI अपना गंदा पॉलिटिक्स दिखाना कब बंद करेगी"- संजू सैमसन के प्लेइंग 11 का हिस्सा ना होने पर फैंस ने दागे मैनेजमेंट पर सवाल
IND vs IRE: "BCCI अपना गंदा पॉलिटिक्स दिखाना कब बंद करेगी"- संजू सैमसन के प्लेइंग 11 का हिस्सा ना होने पर फैंस ने दागे मैनेजमेंट पर सवाल

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला गया। बारिश के कारण खेल को 12 ओवर का कर दिया गया हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत (INDIA)  ने 109 लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस टीम के प्लेइंग 11 में संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को ना देखकर नाराज दिखे। लंबे समय बाद टीम का हिस्सा बने संजू को इस बार भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं चुना गया।

संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़क उठे फैंस

भारत इस वक्त आयरलैंड दौरे पर हैं। इस दौरे में हार्दिक पंड्या को भारत की कप्तानी सौंपी गई हैं। कल 26 जून को सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की हैं। संजू सैमसन भारत के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।

महज 19 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले संजू सैमसन (SANJU SAMSON) आज तक भारत के स्थाई प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए हैं और इसकी वजह यह हैं कि उनके उतने मौके नहीं मिले जिसके वो हकदार थे। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को नजरअंदाज करती हुई ही आयी हैं।

बड़े लंबे समय बाद संजू को आयरलैंड दौरे में मौका मिला। लेकिन कल के मैच में वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने। जिसके बाद एक बार फिर फैंस सोशल मीडिया में संजू सैमसन के साथ हो रही इस नाइंसाफी पर भड़कते दिखाई दिए। फैंस ने बीसीसीआई को घेरते हुए उन पर काफी सारे सवाल दाग दिए हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट