WTC FINAL 2023: फाइनल में टीम इंडिया का दिखेगा नया अवतार, स्पॉन्सरशिप को लेकर जय शाह ने की पुष्टि

BCCI: इंडियन क्रिकेट टीम को BCCI ने नै सौगात से नवाजा है. वैसे तो हम सब जानते हैं की BCCI ने दुनिया के महंगे क्रिकेट बोर्ड में से एक है. बता दें की, अब इंडियन क्रिकेट टीम को जर्मन स्पोर्ट्स ब्रांड ‘एडिडास’ टीम इंडिया का नया किट स्पांसर होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह ने सोमवार को टीम इंडिया की नई किट स्पांसर की घोषणा की है. आइए जानते हैं और क्या-क्या टीम इंडिया को मिलने वाला है.
BCCI ने टीम इंडिया को सुनाई खुशखबरी
बता दें की, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सचिव जय शाह ने ट्वीट कर के जानकारी दी है. इसके बाद क्रिकेट के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है. जय शाह ने अपने ट्वीट में कहा है की,
“मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि किट स्पांसर के तौर पर BCCI ने एडिडास कंपनी के साथ करार किया है. हम क्रिकेट खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स वियर कंपनी के साथ करार करके काफी खुश है.”
I’m pleased to announce @BCCI‘s partnership with @adidas as a kit sponsor. We are committed to growing the game of cricket and could not be more excited to partner with one of the world’s leading sportswear brands. Welcome aboard, @adidas
— Jay Shah (@JayShah) May 22, 2023
मौजूदा स्पॉन्सर किलर जीन्स का हो रहा कॉन्ट्रैक्ट खत्म
मिली जानकारी के मुताबिक, 31 मई को मौजूदा स्पॉन्सर किलर जीन्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है. ऐसे में एडिडास का लोगो भारतीय टीम की जर्सी पर दिखेगा. किलर जीन्स से पहले, MPL भारत के लिए किट स्पॉन्सर हुआ करता था.
अब टीम इंडिया आईपीएल के बाद न्यू जर्सी में दिखेगी. बता दें की, 7 जून को ओवल में WTC फाइनल होने वाला है ये फाइनल इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा ऐसे में उम्मीद जताई बजा रही है की टीम इंडिया नए अवतार में नज़र आ सकती है.
ये भी पढ़ें: बॉक्स आफिस पर इतिहास रचने के बाद अब OTT पर कहर ढा रही Shahrukh Khan की फिल्म Pathan, पढ़ें ट्वीटर रिव्यू
Tags: टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड,