IPL 2022: BCCI सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों को दिया सौग़ात, IND vs SA सीरीज में अब नहीं होगा बायो-बबल

By Akash Ranjan On May 30th, 2022
IPL 2022: BCCI सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों को दिया सौग़ात, IND vs SA सीरीज में अब नहीं होगा बायो-बबल

आईपीएल 2022 के बाद भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 जून से शुरु होने वाली है। इस सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। बीसीसीआई (BCCI) ने तय किया है कि भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच यह सीरीज बायो बबल में नहीं होगी।

आगे जानकारी दी है कि इस सीरीज के लिए खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट जरूर कराया जाएगा लेकिन बायो बबल नहीं होगा। उन्होंने कहा शायद आईपीएल 2022 वह अंतिम प्रतियोगिता थी जहां बीसीसीआई ने बायो बबल में टूर्नामेंट कराया। इस ख़बर से खिलाड़ियों को काफी राहत पहुंचा सकती है।

IND vs SA सीरीज में BCCI नहीं रखेगा बायो-बबल

कोरोना वायरस महामारी के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आपीएल 2022 के आयोजन में खिलाड़ियों के लिए बायो-बबल का पुख्ता इंतजाम किया था। जिससे सभी खिलाड़ियों को कोरोना वायरस महामारी से बचाया जा सके। इस बायो-बबल की वजह से खिलाड़ी कोरोना से बच गए।

केवल दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम के ही 1-2 खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आये थे। मालूम हो कि, बायो-बबल खिलाड़ियों के लिए इतना आसान नहीं होता है। इसमें सभी हर एक खिलाड़ियों को बेहद कड़े प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ता है। जिसका बुरा असर अब खिलाड़ियों के निजी जीवन पर देखने को मिल रहा है। BCCI के सचिव जय शाह ने TOI से बातचीत करते हुए कहा कि,

‘पांच मैचों की T20I सीरीज में बायो-बबल हटाया जाएग। पांच मैचों की ये सीरीज 9 जून से शुरू होगी और 19 जून को समाप्त होगा। पांच अलग-अलग शहरों में इस टी20 सीरीज का आयोजन होना है और हर शहर में पहुंचने पर खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा।’

आईपीएल 2022 का आज आख़िर मैच

आज आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होने वाला है। लीग स्टेज के सभी मैच मुंबई और पुणे में हुए थे जिसके लिए जय शाह ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तारीफ की है। शाह ने बताया ये फैसला इसलिए लिया गया था ताकि खिलाड़ियों को हवाई यात्रा ना करनी पड़ी। अगर भारत के बाकी हिस्सों में मैच कराए जाने की वजह से कोविड आउटब्रेक होता तो बीसीसीआई को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ सकता था।

Tags: IND vs SA, आईपीएल 2022, जय शाह, बीसीसीआई,
Exit mobile version