BCCI ने बनाया सबसे बड़ा प्लान, 2025 में Women’s Cricket World Cup की मेजबानी कर सकता है भारत!

By Satyodaya On July 27th, 2022
BCCI ने बनाया सबसे बड़ा प्लान, 2025 में Women's Cricket World Cup की मेजबानी कर सकता है भारत!

आईसीसी महिला विश्व कप ( Women’s Cricket World Cup) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगले 4 साल में महिला आईसीसी महिला t20 विश्व कप की मेजबानी को लेकर चर्चा बनी हुई है। आईसीसी महिला t20 विश्व कप 2025 की मेजबानी भारत को मिल सकती है। यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट के लिए बोली लगाने के तैयार हो चुके हैं सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई नीलामी अगर जीत लेगा तो 2025 में आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी भारत करेगा।

आइए जानते आखिर ऐसा क्या हुआ जिसको लेकर या संभावना जताई जा रही है कि 2025 में आईसीसी विश्व कप की मेजबानी भारत करने वाला है।

बीसीसीआई जीत सकता है 4 टूर्नामेंट की नीलामी


इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग का सालाना सम्मेलन बर्मिंघम में होता है। इस बार भी यह होना बिल्कुल तय हैं। आईसीसी और अन्य बोर्ड की इस बैठक के दौरान ही आईसीसी के चार बड़ी महिला प्रतियोगिता के लिए बोली भी स्वीकार की जाएगी। इस नीलामी में बीसीसीआई आईसीसी वनडे महिला विश्व कप 2025 को भारत में कराने के लिए जीत का सबसे बड़ा दावेदार हैं।

इसको लेकर बैठक होनी है जिसमें चार विश्व कप के लिए बोली शिकार की जाएगी। दरअसल पीटीआई ने कहा है की बैठक में 4 महीना प्रतियोगिताओं के लिए बोली स्वीकार की जाएगी इसमें 2024 से लेकर 2025 और 2026 और 2027 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय विश्व कप भी शामिल है। इसमें 2025 के लिए महिला t20 विश्व कप की मेजबानी का सबसे बड़ा दावेदार भारत हो सकता है।

भारत 3 बार कर चुका प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी


आपको बता दें भारत अब तक कुल 3 बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी कर चुका है। दरअसल 1978 में इसने मेजबानी की थी उसके बाद 1997 और 2013 में भी भारत ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। वही आपको बता दें महिला क्रिकेट के लिए पहले 50 ओवर के विश्व कप का आयोजन मेंस क्रिकेट से पहले इंग्लैंड में हुआ करता था‌। महिला विश्व कप का आयोजन 1973 और मेंस वर्ल्ड कप का आयोजन 1975 में हुआ था।

इंग्लैंड में महिला क्रिकेट का सबसे पहले आयोजन हुआ था। वही आपको बता दें इस सौदे से सबसे बड़ा लाभ बीसीसीआई को होने वाला है क्योंकि बीसीसीआई अगले साल महिला आईपीएल शुरू करने जा रहा है जिसके चलते वह लगातार महिला t20 प्रतियोगिता नहीं कर सकता इसीलिए भारत 2025 में महिला t20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दावेदार साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-वो भारतीय क्रिकेटर जिसने दर्शकों के स्टैंड में कूद कर किया मारपीट, फैंस को एग्जिट तक दौड़ा दौड़ा कर मारा

Tags: आईसीसी, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग, बीसीसीआई, महिला क्रिकेट विश्व कप,
Exit mobile version