BCCI ने इन मैचों की तारीख का किया ऐलान, इस डेट से शुरू हो रहा वेस्टइंडीज दौरा

12 जुलाई से शुरू हो रहा टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा, BCCI ने सभी मुकाबले की डेट का कर दिया अधिकारिक ऐलान

BCCI

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और वेस्टइंडीज क्रिकेट ने भारत-वेस्टइंडीज मैच की घोषणा कर दी है. फ़िलहाल तो अभी, इंग्लैंड के ओवल मैदान में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल खेला जा रहा है. इस फाइनल मैच के बाद भारत-वेस्टइंडीज मैच की डेट भी फाइनल हो गई है. आईपीएल खत्म होने के बाद भारत के लगातार दौरे दूसरे देश में लगे हुए हैं. आइए बताते हैं किन तारीखों का एलान किया गया है.

BCCI की घोषणा के बाद फैंस में छाई खुशी की लहर

वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर रवाना होगी. यह सीरीज भी टीम इंडिया के लिए बहुत अहम होने वाली हैं. इसका कारण यह है की इसी साल अक्टूबर में वर्ल्ड कप भी होने वाला है जिसकी मेजबानी इंडिया कर रहा है.

इस परिपेक्ष से देखा जाए तो इंडिया के लिए हाल ही में होने वाले सभी मैच बहुत अहम हैं. बता दें की, BCCI ने बताया है की, 12 से 16 जुलाई के बीच टीम इंडिया सीरीज का पहला टेस्ट मैच डोमिनिका में खेलेगी. वहीं 20 से 14 जुलाई तक दोनों टीमों के बीच में त्रिनिदाद में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.

वनडे मैचों का आगाज होगा जुलाई में

मिली जानकारी के मुताबिक, वनडे मैचों का आगाज 27 जुलाई से होने वाला है. BCCI के एलान के बाद अब फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है. अब BCCI ने अधिकारिक रूप से जिन डेट का एलान किया है वो हैं ये तारीख-

12-16 जुलाई: पहला टेस्ट , डोमिनिका

20-24 जुलाई: दूसरा टेस्ट , त्रिनिदाद

27 जुलाई : पहला वनडे, बारबाडोस

29 जुलाई : दूसरा वनडे , बारबाडोस

1 अगस्त : तीसरा वनडे, त्रिनिदाद

4 अगस्त : पहला टी20, त्रिनिदाद

6 अगस्त: दूसरा टी20 , गुयाना

8 अगस्त: तीसरा  टी20, गुयाना

12 अगस्त: चौथा टी20, फ्लोरिडा

13 अगस्त: पाँचवा टी20, फ्लोरिडा

 

 

ये भी पढ़ें: 21 साल के युवा खिलाड़ी ने ROHIT SHARMA को अभी से संन्यास लेने पर किया मजबूर! बन गया ओपनिंग का सबसे बड़ा दावेदार, गिल के लिए भी खड़ी की मुसीबत

 

Exit mobile version