सीरीज जीतने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने कर दिया संन्यास का बड़ा फैसला, फैंस रह गए बहुत ज्यादा हैरान

By Twinkle Chaturvedi On July 18th, 2022
बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने 33 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान

बांगलादेश क्रिकेट टीम (BANGLADESH CRICKET TEAM) ने हाल ही में वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ वनडे सीरीज पर शानदार तरीके से कब्जा किया हैं। बांगलादेश के कप्तान तमीम इकबाल खान (TAMIM IQBAL KHAN) ने सीरीज जीतते ही संन्यास का ऐलान कर दिया हैं। तमीम ने 33 साल की उम्र में टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर सुना दी हैं। संन्यास लेने के कारण की पुष्टि अभी तक खिलाड़ी द्वारा नहीं की गई हैं। लेकिन हर कोई इतने कम उम्र में इस खिलाड़ी के संन्यास की खबर को सुन कर अंचभा हैं।

बांगलादेश के कप्तान ने टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इकबाल खान (TAMIM IQBAL KHAN)  जिन्होंने बांग्लादेश के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए दिग्गजों की श्रेणी में जगह बनाई हैं। तमीम इकबाल हाल ही में वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ खेली गयी वनडे सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आ रहे थे। उनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 3-0 से करारी शिक्सत दी हैं।

इस सीरीज में तमीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया था। तमीम अभी सिर्फ 33 साल के हैं, इस उम्र में उन्होने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 से संन्यास लेने का मन बना लिया हैं। तमीम 6 महीने से टी-20 क्रिकेट से ब्रेक में चल रहे थे। लेकिन हाल ही में उन्होने फेसबुक पर पोस्ट कर अपने सन्यास की खबर सुना दी हैं। तमीम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा हैं-

“मुझे आज से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर समझा जाए। सभी को धन्यवाद।”

हर कोई खिलाड़ी के इस फैसले से आश्चर्य में हैं, इस उम्र में खिलाड़ी आकर टीम में दिग्गज का रोल निभाकर टीम को विजय दिलाते हैं। उस उम्र में तमीम ने संन्यास का मन बन लिया हैं।

तमीम इकबाल का अंतराष्ट्रीय टी-20 करियर

बांग्लादेश के मौजूदा वनडे कप्तान तमीम इकबाल ने साल 2007 में केन्या के खिलाफ बांग्लादेश की टीम में डेब्यू किया था। डेब्यू से लेकर अब तक तमीम ने 78 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होने 1758 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होने 24.08 के एवरेज के साथ बल्लेबाजी करते हुए सात अर्धशतक और एक शतक अपने नाम किए हैं। तमीम का टी-20 में सर्वोच्च स्कोर 103 नाबाद हैं।

Tags: तमीम इकबाल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम,
Exit mobile version