BAN vs NED: “नागिन के फनों ने डस लिया”- बांग्लादेश ने घातक गेंदबाजी से नीदरलैंड्स की उड़ाई हवाईयां, फैंस ने जमकर लिए मज़े

By Twinkle Chaturvedi On October 24th, 2022
BAN vs NED: "नागिन के फनों ने डस लिया"- बांग्लादेशी गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी से नीदरलैंड्स की उड़ाई हवाईयां, फैंस ने जमकर लिए मज़े

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 24 अक्टूबर का पहला मुकाबला बांग्लादेश (BANGLADESH) और नीदरलैंड्स (NEITHERLNDS) के बीच ब्लंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में सुबह 9ः30 बजे से खेला जा रहा था। नीदरलैंड्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। बांग्लादेश की घातक गेंदबाजी का सामना करते हुए नीदरलैंड्स बदले में सिर्फ 135 रन ही बना पायी। बांग्लादेश ने 9 रनों की जीत से टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत कर ली हैं। बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस टीम की जीत पर जोरों-शोरों से प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

बांग्लदेश के आगे बुरी तरह पिटी नीदरलैंड्स

बांग्लादेश क्रिकेट टीम का सफर हाल में हुए एशिया कप में काफी ज्यादा खराब था, जिसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में आगे जाने के लिए पहले मैच से ही दमखम दिखाना जरूरी था। जो टीम ने पूरी शिद्दत से दिखाया हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम एफर्ट से 144 रनों का स्कोर बोर्ड पर टीम ने लगाया फिर गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड्स को 135 रनों पर ही रोक दिया।

नीदरलैंड्स को पहला झटका टीम ने शून्य के स्कोर पर ही दे दिया था जब नीदरलैंड्स के बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह पहले ओवर की पहली गेंद पर आऊट हो गए। उसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिज पर आए बास डे लेडे भी शून्य के स्कोर पर पवेलिय़न लौट गए। बांग्लादेशी गेंदबाज टसकिन अहमद ने पहली गेंद से जो करिश्मा दिखाया वह काबिलेतारीफ था।

फिर उसके बाद 15 रन के स्कोर पर नीदरलैंड्स के 4 विकेट गिर चुके थे। कॉलिन एकरमैन और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के बीच 44 रनों की साझेदारी देखने को मिली। लेकिन बांग्लादेश ने इसे 59 रनों पर तोड़ दिया। जब कप्तान खुद 16 रन बनाकर चलते बनें। कॉलिन ने अपनी 62 रनों की बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलानी चाहिए। लेकिन दूसरे छोर से गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते वह हो नहीं पाया। क्रिकेट फैंस जमकर इस मैच को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/defectivejk/status/1584439556572471297?s=20&t=JJia6bdag1FeUIGy-dtyMA

https://twitter.com/mni_fahmidton29/status/1584438292187348993?s=20&t=JJia6bdag1FeUIGy-dtyMA

https://twitter.com/Arhod10/status/1584438429294944257?s=20&t=JJia6bdag1FeUIGy-dtyMA

https://twitter.com/crictweeting/status/1584437299550384128?s=20&t=JJia6bdag1FeUIGy-dtyMA

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड,
Exit mobile version