रोहित शर्मा की टीम को भारी पड़ी केएल राहुल की गलती, 1 विकेट से जीता बांग्लादेश

BAN vs IND: रोहित शर्मा की टीम को भारी पड़ी केएल राहुल की गलती, 1 विकेट से जीता बांग्लादेश, मेंहदी हसन बने हीरो

ईशान किशन

रोहित शर्मा: बांग्लादेश दौरे पर आज भारतीय टीम की शुरूआत हुई. जहाँ पर मीरपुर में पहला वनडे दोनों टीमों के बीच खेला गया. लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद रोहित शर्मा की टीम 186 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. जिस लक्ष्य का पीछा बांग्लादेश की टीम ने 1 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ लिटन दास की टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

मात्र 186 रनों पर ऑलआउट हो गई भारतीय टीम

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत नही मिली. जहाँ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फेल हो गए और मात्र 7 रनों पर ही पवेलियन लौट गए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली भी सिर्फ 9 रन ही टीम के स्कोर में जोड़ सके. कप्तान रोहित शर्मा को शुरूआत मिली तो लेकिन वो भी 27 रन ही बना सके. टीम को कप्तान रोहित शर्मा से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी.

श्रेयस अय्यर ने 24 रन तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने सिर्फ 19 रन ही बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 73 रन बनाकर लड़ाई लड़ने की कोशिश की. जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज मैदान पर खड़ा नहीं हो सका. जिसके कारण ही भारतीय टीम 41.2 ओवरों में ही 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 5 विकेट तो वहीं इबादत हुसैन ने 4 विकेट अपने नाम किया. मेहंदी हसन मिराज ने भी 1 विकेट झटका.

मेंहदी हसन मिराज ने जीता दिया मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत भी खराब रही. पारी की पहली गेंद पर ही नजमुल हसन शंटो पवेलियन लौट गए. कप्तान लिटन दास ने 41 रनों की शानदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे अनामुल हक सिर्फ 14 रन ही जोड़ सके. अनुभवी शाकिब अल हसन ने बल्ले से भी 29 रनों की बेहद अहम पारी खेली. मुशफिकुर रहीम ने इस बीच 18 रन तो वहीं अनुभवी महमुदुल्लाह ने मात्र 14 रन ही जोड़े.

अंत में मेंहदी हसन मिराज ने 38  रन बनाकर अपनी टीम को 1 विकेट से मैच जीता दिया. केएल राहुल का आसान कैच छोड़ना भारतीय टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट तो वहीं डेब्यू करने वाले कुलदीप सेन और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने 1-1 विकेट झटका. बांग्लादेश ने सीरीज में बढ़त बना ली है. रोहित शर्मा की टीम वापसी करने का प्रयास करेगी.

Exit mobile version