BAN vs IND: रोहित शर्मा की इस बड़ी गलती के कारण 5 रनों से हारी भारतीय टीम, शर्मनाक अंदाज में 2-0 से गंवाई सीरीज

By Aditya tiwari On December 7th, 2022
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा: भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला गया. जिसमें लिटन दास ने टॉस जीतकर इस बार बल्लेबाजी करने का बेहद अहम फैसला किया. जिसके बाद बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 271 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम नहीं कर सकी और 5 रनों से मुकाबला हार गई. रोहित शर्मा की गलती भारतीय टीम पर भारी पड़ गई. इसी के साथ भारत वनडे सीरीज भी 2-0 से हार गया.

बांग्लादेश ने दिया था 272 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत बेहद खराब रही. अनामुल हक जहाँ 11 रन तो वहीं कप्तान लिटन दास ने मात्र 7 रन ही जोड़े. शहादत हसन शंटो ने इस बीच 21 रन जोड़े. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे शाकिब अल हसन ने 8 रन तो वहीं अनुभवी मुशफिकुर रहीम ने 12 रन जोड़े. आफिफ हुसैन तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन उसके बाद मेंहदी हसन मिराज ने नाबाद 100 रन बनाकर बांग्लादेश टीम की वापसी करा दी.

उन्हें अनुभवी महमुदुल्लाह का साथ मिला, जिन्होंने 77 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में नुसुम अहमद ने भी नाबाद 18 रन जोड़े. जिसके कारण ही बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवरों में 271 रन बनाने के लिए 7 विकेट ही गंवाए. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने 2-2 विकेट तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट अपने नाम किया. हालांकि डेथ ओवरों में भारतीय गेंदबाज बुरी तरह से फेल हो गए.

रोहित शर्मा की गलती से शर्मनाक सीरीज हारी भारतीय टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. विराट कोहली मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी मात्र 8 रन ही जोड़कर पवेलियन लौट गए. वाशिंगटन सुंदर जहाँ 11 रन तो वहीं केएल राहुल मात्र 14 रन ही स्कोर में जोड़ सके. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए तो वहीं अक्षर पटेल ने भी 56 रनों की अहम पारी खेली.

शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर एक बार फिर से बल्ले से अपना योगदान नहीं दे सके. अंत में कप्तान रोहित शर्मा ने चोटिल होने के बाद भी बल्लेबाज की और नाबाद 51 रन बनाए. हालांकि रोहित शर्मा देरी से बल्लेबाजी करने आए जो टीम को भारी पड़ गया.  भारतीय टीम इस मैच को भी 5 रनों से हार गई, जिसके साथ सीरीज भी 2-0 से हारी है. बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन ने 3 विकेट को वहीं शाकिब अल हसन ने भी 2 विकेट अपने नाम किया.

Tags: भारत बनाम बांग्लादेश, मेहदी हसन मिराज, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version