BAN vs AFG: बांग्लादेश के खिलाफ नजीबुल्लाह ज़ादरान नाम का आया तूफ़ान, छोटी गेंद पर ऐसा छक्का नहीं देखा होगा पहले, देखे VIDEO

बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहाँ अफ़ग़ानिस्तान ने 7 विकेट से मैच को जीत लिया। इस जीते के हीरो रहे अफ़ग़ानिस्तान नजीबुल्लाह ज़ादरान (Najibullah Zadran) ने मात्र 17 गेंदों पर 43 रन ठोके। जिसमे से एक उनका छक्का तेज़ी से वायरल हो रहा है।
बांग्लादेश के खिलाफ नजीबुल्लाह ज़ादरान की आतिशी पारी
बांग्लादेश के खिलाफ नजीबुल्लाह ज़ादरान (Najibullah Zadran) ने कमाल की आतिशी पारी खेली। इस पारी के बाद से नजीबुल्लाह ज़ादरान को फिनिशर के नाम से भी बुलाया जाने लगा है। बांग्लादेश के खिलाफ नजीबुल्लाह ज़ादरान ने मात्र 17 गेंदे ही खेली और इसी में ही गर्दा उड़ा दिया। 43 रनो की इस ताबड़तोड़ पारी में 36 रन 6 छक्कों के साथ बनाये। जिसमे से एक छक्का काफी वायरल हो रहा है।
यह छक्का 18 वेन ओवर में मोहम्मद सैफुद्दीन के ओवर की 5वीं गेंद पर आया। बांग्लादेश के इस गेंदबाज़ ने छोटी गेंद पर फंसना चाहा। लेकिन नजीबुल्लाह ज़ादरान (Najibullah Zadran) पूरी तरह से तैयार थे। इस गेंद को उछल कर लपक लिया और रफ़्तार का फायदा उठा कर गेंद को मैदान से बहार पंहुचा दिया। आप यहाँ नीचे इस छक्के की वीडियो देख सकते है।
यहाँ देखें वीडियो
https://twitter.com/rishabh2209420/status/1564661107616145408?s=20&t=gxIC7rikrMc4aAGnmsuzCQ
ऐसा रहा मैच का हाल
बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और शाकिब अल आमने सामने थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए और अफ़ग़ानिस्तान को 128 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की टीम 18.3 ओवर में 131 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ अफ़ग़ानिस्तान की टीम एशिया कप (Asia Cup 2022) की टॉप 4 टीम में धमाकेदार एंट्री मार ली है।
Tags: एशिया कप 2022, नजीबुल्लाह जद़रान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान,