BAN vs AFG: बांग्लादेश की कब्र खोदी 21 साल के स्पिनर मुजीब उर रहमान ने, शाकिब को इस तरह क्लीन बोल्ड कर जीता फैंस का दिल, देखें VIDEO

By Akash Ranjan On August 31st, 2022
BAN vs AFG: बांग्लादेश की कब्र खोदी 21 साल के स्पिनर मुजीब उर रहमान ने, शाकिब को इस तरह क्लीन बोल्ड कर जीता फैंस का दिल, देखें VIDEO

बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा मुकाबला शरजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहाँ अफ़ग़ानिस्तान ने 7 विकेट से मैच को जीत लिया।

बांग्लादेश के खिलाफ अफ़ग़ानिस्तान की इस जीत के हीरो रहे मुजीब उर रहमान। मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों के तोते उड़ा दिए। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 16 रन देककर 3 विकेट हासिल किया। जिस वज़ह से मुजीब उर रहमान को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया।

मुजीब उर रहमान ने शाकिब को किया क्लीन बोल्ड

बांग्लादेश के टॉप आर्डर को धराशाई करने में अफ़ग़ानिस्तान के 21 साल के स्पिनर मुजीब उर रहमान का बड़ा हाँथ था। मुजीब ने मोहम्मद नईम और अनामुल हक़ को आउट करने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब को क्लीन बोल्ड किया। वैसे तो शाकिब स्पिन गेंदबाज़ी को अच्छे से खेलते है लेकिन यहाँ स्पिनर मुजीब उर रहमान की इस गेंद पर गच्चा खा गए। यहाँ नीचे देखें वीडियो।

https://twitter.com/rishabh2209420/status/1564620828490100741?s=20&t=FWLToedNOyluPKFs8n9wIA

मुजीब उर रहमान ने बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाडी मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने बांग्लादेश के मोहम्मद नईम और अनामुल हक़ का विकेट अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने पहले नईम को 6 रन पर पवेलियन लौटाया, जबकि अनामुल का विकेट उन्होंने 5 रन पर लिया।

उन्होंने जैसे ही अनामुल  को एलबीडब्ल्यू आउट किया वैसे ही टी20 क्रिकेट में उनके खाते में 200 विकेट जमा हो गई। उन्होंने यह उपलब्धि 21 साल 155 दिन की उम्र में की है और इस उम्र के साथ वह यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान ने 20 साल 31 दिन की उम्र में टी 20 क्रिकेट में अपनी 200 विकेट पूरी कर ली थी। इनके अलावा शादाब खान ने यह काम 23 साल 122 उम्र में किया था।

ऐसा रहा मैच का हाल

बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा मुकाबला शरजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और शाकिब अल आमने सामने थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए और अफ़ग़ानिस्तान को 128 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की टीम 18.3 ओवर में 131 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ अफ़ग़ानिस्तान की टीम एशिया कप (Asia Cup 2022) की टॉप 4 टीम में धमाकेदार एंट्री मार ली है।

Tags: एशिया कप 2022, बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान, मुजीब उर रहमान,
Exit mobile version