बाबर आजमः पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। जिसमें पाकिस्तान ने धमाकेदार जीत से 1-0 से बढ़त बना ली हैं। आज 20 जुलाई को पहले टेस्ट मैच का आखिरी दिन था। पाकिस्तान की इस टेस्ट मैच में काफी ज्यादा बुरी शुरूआत हुई थी। मगर कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) , शफीक (SHAFIQUE) की करिश्माई पारियों ने पाकिस्तान को जीत की दहलीज पर लाकर रख दिया।
पाकिस्तान को दूसरी पारी में 342 रनों का लक्ष्य मिला था। आइए आपको दोनों देश के बीच हुए धमाकेदार मैच का लेखा-जोखा बताते हैं।
श्रीलंका और पाकिस्तान के मुकाबले में बाबर आजम ने खेली शानदार पारी
पाकिस्तान और श्रीलंका इस वक्त दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही थी। पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी ज्यादा खराब शुरूआत हुई थी। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 85 के स्कोर पर 7 विकेट खो दिए थे।
फिर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने टीम की पारी को संभालते हुए 119 रनों की शानदर पारी खेली। जिसके दम पर पाकिस्तान 218 के स्कोर पर पहुंच पाई थी। श्रीलंका के गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए थे।
शाहीन अफरीदी ने उधेड़ी श्रीलंका की टीम
पाकिस्तान ने सिर्फ 218 रन बोर्ड पर दर्ज किए थे। श्रीलंका टीम के पास भी शानदार बल्लेबाजो की कोई कमी नहीं थी। पाकिस्तान के पास सबसे बड़ा लक्ष्य यही था कि श्रीलंका को 218 रन तक पहुंचने नहीं देना हैं। क्योंकि रनों की बढ़त हमेशा सामने वाली टीम के लिए एक एडवांटेज साबित होती हैं। पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने लंका की टीम को उधेड़ने का काम किया। मात्र 100 रनों के अंदर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।
शाहीन अफरीदी (SHAHIN AFRIDI) ने अपनी टीम के लिए चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर टीम को मजबूती दी। वहीं हसन अली (HASAN ALI) और यासिर शाह (YASIR SHAH) ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए। श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल (DINESH CHANDIMAL) ने टीम की पारी को संभालते हुए 76 रनों की पारी खेल टीम को 222 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।
शफीक की नाबाद शतकीय पारी से पाकिस्तान ने जीता पहला मैच
श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में दम दिखाना शुरू किया। ओशाडा फर्नेाडों, कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल की नाबाद 94 रनों की पारी से श्रीलंका ने दूसरी पारी में 337 रन बनाए। श्रीलंका ने अब पाकिस्तान को 342 रनों का लक्ष्य टीम को दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाजों के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई।
ओपनिंग बल्लेबाज शफीक (SHAFIQUE) ने 408 गेंदों में 160 रनों की नाबाद पारी खेली। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ियों ने भी अपनी भूमिका निभाई। लेकिन शफीक की नाबाद पारी की वजह से पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच 4 विकेट से जीत प्राप्त कर ली।
