पत्रकार के इस सवाल का जवाब देते हुए बाबर आजम ने कहा- “हम क्या बूढे़ हो गए हैं”, वायरल हो रहा वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On August 11th, 2022
पत्रकार के इस सवाल का जवाब देते हुए बाबर आजम ने कहा- "हम क्या बूढे़ हो गए हैं", वायरल हो रहा विडियो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (PAKISTAN CRICKET TEAM) बाबर आजम (BABAR AZAM) की कप्तानी में शानदार नजर आ रही हैं। बाबर आजम आए दिन अपने बल्लेबाजी से नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं वहीं बाबर के रहने से पाकिस्तान की टीम का माहौल भी काफी ज्यादा अच्छा नजर आता हैं। पाकिस्तान 27 अगस्त से यूएई (UAE) में शुरू होने वाले एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का हिस्सा बनने वाली हैं।

पाकिस्तान 16 से 21 अगस्त तक नीदरलैंड (NEITHERLAND) के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए रवाना हो गई हैं। नीदरलैंड जाने से पहले कप्तान बाबर आजम प्रेंस कॉन्प्रेंस का हिस्सा बने थे। इस प्रेस कॉन्प्रेंस में बाबर से पत्रकार ने एक ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं।

पत्रकार के इस सवाल का बाबर ने दिया मजेदार जवाब

हाल ही में पाकिस्तान (PAKISTAN) श्रीलंका (SRILANKA) के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आई थी। इस सीरीज में बाबर आजम शानदार नजर आए थे। लेकिन सीरीज दोनों टीमों को 1-1 से बराबर करनी पड़ी थी। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच हारा था। जिसके बाद से पाकिस्तान खिलाड़ियों के फिटनेस को लेकर सवाल उठाए जाने लगे थे।

कोई भी व्यक्ति हो उनके लिए पत्रकारों के सवाल का जवाब देना थोड़ा मुश्किल ही रहता हैं। नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जाने से पहले बाबर आजम प्रेंस कॉन्प्रेस का हिस्सा बने थे। बाबर आजम का यह इंटरव्यू काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। एस प्रेस कॉन्प्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने बाबर से पूछा कि टीम के स्टार खिलाड़ियों को कार्यभार को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए एक प्रारूप छोड़ देना चाहिए- इस सवाल का जवाब बाबर आजम ने मजेदार अंदाज में देते हुए कहा-

“यह आपकी फिटनेस पर निर्भर करता है। अभी जिस तरह हमारी फिटनेस है, अभी ऐसा सोचा नहीं है, हम दो फॉर्मेट में आ जाएंगे। आपको क्या लगता है मैं बूढ़ा हो गया हूं? या हम बूढे हो गए हैं? मुझे ऐसा नहीं लगता। अगर लोड ज्यादा है तो हम फिटनेस के स्तर को बढ़ाएंगे।”

https://twitter.com/HamzaKhan259/status/1557634851662176256?s=20&t=7bHn-RTu-jPcjZzGPn5Gmg

मैं रिकॉर्ड के लिए बल्लेबाजी नहीं करता- बाबर आजम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार नजर आ रहे हैं। टेस्ट, वनडे या फिर टी20 हो फॉर्मेट बदल जाए लेकिन बाबर का फॉर्म नहीं बदल रहा। बाबर आजम एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट की रैकिंग में नंबर-1 पर विराजमान हैं। पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या उनकी नजर नीदरलैंड की कमजोर टीम के खिलाफ नए रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी, बाबर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि-

“मैं कभी भी रिकॉर्ड के बारे में सोचकर बल्लेबाजी करने नहीं जाता। मेरा एकमात्र उद्देश्य पाकिस्तान के लिए योगदान देना और मैच जीतना है।”

Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, बाबर आजम,