PAK vs ZIM: “हमने बहुत खराब खेला हैं”- शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम मुंह छुपाने को हुए मजबूर, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

By Twinkle Chaturvedi On October 27th, 2022
PAK vs ZIM: "हमने बहुत खराब खेला हैं"- शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम ने मुंह छुपाने को हुए मजबूर, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

बाबर आजमः  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 27 अक्टूबर का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच शाम 4ः30 बजे से खेला जा रहा था। जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के चलते 20 ओवर में 130 रन बनाए थे।

मोहम्मद वसीम (MOH. WASIM)  और शादाब खान (SHADAB KHAN) आज पाकिस्तान के सफल गेंदबाज थे आज वसीम ने 4 और शादाब ने 3  विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के शानदार बल्लेबाजी क्रम के लिए यह लक्ष्य मुश्किल नहीं था लेकिन जिम्बाब्वे ने भी अपनी शानदार गेंदबाजी से पाक की कमर ही तोड़ दी। पाकिस्तान की टीम आज मैच मात्र 1 रनों से हार गयी। इस शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

हम बल्लेबाजी में ठीक नहीं हैं – बाबर आजम

पाकिस्तान को आज वापस से एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, भारत से आखिरी गेंद में हारने के बाद आज जिम्बाब्वे से भी टीम आखिरी गेंद पर ही हार गई। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम को काफी ज्यादा बुरा भला भी फैंस के द्वारा सुनने को मिल रहा हैं। टीम ने गेंदबाजी तो शानदार की लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम बुरी तरह पिट गई। टीम 130 रन को भी तेज नहीं कर पाई टीम के अहम खिलाड़ी भी आज कुछ नहीं कर पाए। इस शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम ने कहा-

“हम आधे चरण में 130 रन बना लेते। बहुत निराशाजनक प्रदर्शन, हम बल्लेबाजी में ठीक नहीं हैं। हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाज पावरप्ले में आउट हो गए। जब शादाब और शान साझेदारी कर रहे थे, दुर्भाग्य से शादाब आउट हो गए और फिर बैक-टू-बैक विकेट ने हमें दबाव की स्थिति में धकेल दिया।”

हम मजबूत वापसी करेंगे- बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ले से संघर्ष हमें एशिया कप के बाद यहां टी20 वर्ल्ड कप में भी देखने को मिल रहा हैं। आज बाबर आजम रन चेज में 4 रन पर ही आऊट हो गए। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने बिल्कुल भी पावरप्ले का फायदा नहीं उठाया। हार के बाद आगे बात करते हुए बाबर आजम ने कहा-

“पहले 6 ओवरों में हमने नई गेंद का अच्छा इस्तेमाल नहीं किया लेकिन हमने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। हम बाहर बैठेंगे, अपनी गलतियों पर चर्चा करेंगे और हम कड़ी मेहनत करेंगे और अपने अगले गेम में मजबूत वापसी करेंगे।”

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, बाबर आजम,