SL vs PAK: “अच्छी शुरूआत के बावजूद अच्छा अंत नहीं कर सकें”- बाबर आजम ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ हार का ठीकरा, बताया कहां हुई चूक

By Twinkle Chaturvedi On September 12th, 2022
SL vs PAK: "अच्छी शुरूआत के बावजूद अच्छा अंत नहीं कर सकें"- कप्तान बाबर आजम ने इन खिलाड़ियों पर फोड़ हार का ठीकर, बताया कहां हुई चूक

बाबर आजमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इस सीजन का फाइनल 11 सितंबर को श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN)  के बीच आज शाम 7ः30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा था। श्रीलंका ने फाइनल मुकाबला 23 रनों से जीतकर अपनी छठी एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं।

पाकिस्तान की टीम फाइनल में अपना पूरा दम दिखाने से पीछे रह गई। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 10 विकेट खोकर सिर्फ 147 ही बना पायी। इस टूर्नामेंट के दौरान हमने पाकिस्तान खेमे से कुछ शानदार प्रदर्शन भी देखे हैं। लेकिन आज टीम की गलतियों ने टीम को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया हैं। आइए जानते हैं कि हार के बाद पाक के कप्तान बाबर आजम का क्या कहना हैं-

हमने क्षमता के अनुसार बल्लेबाजी नहीं की- बाबर आजम

आज पाकिस्तानी की बल्लेबाजी टीम को ले डूबी हैं। कप्तान बाबर आजम का बल्ला ना चलना फिर से टीम को नुकसान देकर गया हैं। रिजवान जो क्रिज पर काफी समय बिता चुके थे। लेकिन 49 गेंदों में उनकी 55 रनों की पारी कुछ काम नहीं आ पायी। उनकी बल्लेबाजी ने बाकी बल्लेबाजों के ऊपर और दबाव बनाया। जिससे बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर पाए। हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

 “श्रीलंका को शानदार क्रिकेट खेलने के लिए बधाई। हमने पहले आठ ओवरों तक उन पर अपना दबदबा कायम रखा, लेकिन राजपास्का को जो साझेदारी मिली वह अद्भुत थी। यह एक सच्चा विकेट था और दुबई में खेलना हमेशा अच्छा होता है। हमने अपनी क्षमता के अनुसार बल्लेबाजी नहीं की। हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन हमने 15-20 अतिरिक्त रन दिए और अच्छा अंत नहीं कर सके।”

हमारी फील्डिंग सहीं नहीं थी- बाबर आजम

एशिया कप 2022 की शुरूआत पाकिस्तान की उतनी अच्छी नहीं हुई थी। भारत से करारी हार के बाद झटका जरूर लगा था। लेकिन बाद में टीम ने अच्छी वापसी करते हुए शानदार खेल दिखाया। लेकिन फाइनल से पहले दो मैचों में पाकिस्तान की टीम पूरी उजड़ती हुई दिखी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत ने टीम का आत्मविश्वास उतना नहीं बढ़ाया होगा।

फाइनल से पहले सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से हारकर भी टीम की कमजोरी सामने आई थी। आज फाइनल मुकाबले में टीम ने शुरूआत तो अचछी की थी। लेकिन उसे आगे लेकर नहीं जा पायी। आज पाक टीम ने काफी सारे कैच छोड़े और फाइनल में ऐसी गलतियां बहुत नुकसानदायक रहती हैं। बाबर आजम ने आगे बात करते हुए कहा कि-

“हमारे लिए लेने के लिए बहुत सारी सकारात्मकताएं। फाइनल में गलतियों की संभावना कम होती है। हमारी फील्डिंग सही नहीं थी और बल्लेबाजी भी इसे अच्छी तरह से खत्म नहीं कर सकी। लेकिन रिजवान, नसीम और नवाज सकारात्मक थे। उतार-चढ़ाव तो रहेगा, लेकिन बेहतर होगा कि हम कम गलतियाँ करें।”

Tags: एशिया कप 2022 फाइनल, बाबर आजम, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान,