बाबर आजम बने एशिया के नए बाद्शाह! विराट कोहली के इस ख़ास रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 5वें बल्लेबाज़

By Akash Ranjan On July 17th, 2022
बाबर आजम बने एशिया के नए बाद्शाह! विराट कोहली के इस ख़ास रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 5वें बल्लेबाज़

बाबर आजम (Babar Azam) जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और इस वक़्त दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज़ है, बाबर ने मौजूदा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल कर नया कीर्तिमान क़ायम कर लिया है। बाबर आज़म ने श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन के आंकड़े को पूरा कर लिया है।

बाबर आज़म इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे तेज एशियाई खिलाड़ी बन चुके है। उन्होंने इस मामले में भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के रिकॉर्ड को भी पार कर दिया है। बाबर आज़म (Babar Azam) बीते कुछ सालों से लगातार अपने बल्ले से रनों का अंबार लगा रहे हैं ऐसे में इस ख़ास रिकॉर्ड के बारे में आइये जानते है।

बाबर आज़म ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ कर बने एशिया के बाद्शाह

बाबर आज़म ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ कर बने एशिया के बाद्शाह

बाबर आज़म ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ कर बने एशिया के बाद्शाह

दरअसल विराट कोहली (Virat Kohli) ने जो रिकॉर्ड 232 पारियों में बनाया था, उस उपलब्धि को बाबर ने उनसे चार पारी पहले ही हासिल कर लिया है। बाबर (Babar Azam) ने 228वीं पारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए है। बात वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की करें तो इसमें पाकिस्तान टीम के कप्तान का नाम 5वें नंबर पर अब शुमार हो गया है। उनसे पहले ये कारनामा सर विव रिचर्ड्स, हाशिम अमला, ब्रायन लारा और जो रूट ने किया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरे करने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरे करने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरे करने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज

206 – सर विव रिचर्ड्स
217 – हाशिम अमला
220 – ब्रायन लारस
222 – जो रूट
228 – बाबर आजम*

सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज

सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज

सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज

228 – बाबर आजम*
232 – विराट कोहली
243 – सुनील गावस्कर
248 – जावेद मियांदाद
253 – सौरव गांगुली

श्रीलंका के खिलाफ बाबर आज़म ने दिखाया अपना जलवा

श्रीलंका के खिलाफ बाबर आज़म ने दिखाया अपना जलवा

श्रीलंका के खिलाफ बाबर आज़म ने दिखाया अपना जलवा

हालांकि श्रीलंका और पाकिस्तान टीम के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम की हालत थोड़ी खराब नजर आ रही थी। लंकाई टीम की ओर से मिले 222 रनों के स्कोर के जवाब में उतरी मेहमान टीम ने कप्तान बाबर आज़म के बदौलत 218 रन बनाये। जिसमे बाबर ने अकेले खुद शानदार 119 रन बनाये। इस पारी में कप्तान बाबर (Babar Azam) के अलावा और किसी भी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला।

Tags: 10 हजार रन, बाबर आजम, विराट कोहली,