बाबर आजम ने एक बार फिर तोड़ दिया दिग्गज विराट कोहली का रिकॉर्ड, इस मामले में उनसे भी आगे निकले

श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच इस वक्त गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं, जिसका अभी पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं। बाबर आजम (BABAR AZAM) ने श्रीलंका ने खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ टीम को मजबूती दी थी, मैच की दूसरी पारी के दौरान भी बाबर अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ रहे हैं। अपने शानदार फॉर्म से बाबर ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। बाबर आजम ने एक बार फिर अपने रिकॉर्ड से क्रिकेट के बादशाह विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
बाबर आजम ने टेस्ट करियर में पूरे किए 3000 रन
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) ने जब से कप्तानी का जिम्मा संभाला हैं, तब से टीम में काफी कुछ बदलाव आ चुका हैं। कप्तानी में बाबर टीम के लिए शानदार तरीके से प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही बाबर क्रिकेट करियर में नई बुलंदियों को छूते जा रहे हैं। बाबर आजम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ बनने की राह पर निकल चुके हैं। बाबर अभी श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आए रहे हैं।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1549329585598304259?s=20&t=9VxG5RrRUA8oZ6da0ehaoA
पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कप्तानी पारी खेलते हुए बाबर ने अपनी शतकीय पारी से अपने करियर में 10,000 रन पूरे किए थे। बाबर ने दूसरी पारी में 30 रन की पारी खेलते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। बाबर ने इस 30 रन के साथ टेस्ट करियर में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ बाबर पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले 19वें बल्लेबाज बन गए हैं।
बाबर आजम लगातार तोड़ते जा रहे हैं विराट कोहली का रिकॉर्ड
बाबर आजम कोहली को अपना आइडल मानते हैं। बाबर क्रिकेट के मैदान में कोहली की तरह रिकॉर्ड की झड़ी लगाते जा रहे हैं, साथ में ही विराट कोहली के रिकॉर्ड भी तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बाबर ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 119 रन की पारी खेल 10,000 रनों का आंकड़ा पूरा किया था, बाबर ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने यह कारनामा 228 पारियों में किया था, जबकि विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने 10,000 रनों का आंकड़ा 232 पारियों में पूरा किया था।
बाबर आजम ने टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 3,000 रनों का आंकड़ा अपने टेस्ट करियर में पूरा कर लिया हैं। विराट कोहली ने 3000 रनों का आंकड़ा 42 मैचों में पूरा किया था, वहीं बाबर आजम ने 3000 रनों का आंकड़ा 41 मैचों में ही पूरा कर लिया हैं। बाबर आजम धीरे-धीरे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के बादशाह बनने की राह पर निकल चुके हैं।
Tags: पाकिस्तान क्रिकेट टीम, बाबर आजम, विराट कोहली,