विराट कोहली को पीछे छोड़ बाबर आजम ऐसा करने वाले बन चुके हैं पहले खिलाड़ी, कर दिया एक नया कारनामा

पाकिस्तान (PAKISTAN) और वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के बीच 3 मैचों की अंतराष्ट्रीय वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान के मुल्तान में खेला गया। पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम (BABAR AJAM) कितने कमाल के खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं ये तो हम सब जानते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में बाबर ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया हैं। मैच में शतक लगाकर विराट कोहली, हाशिम अमला जैसे कई दिगगज खिलाड़ियों को बाबर ने पीछे छोड़ दिया हैं।
बाबर आजम यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर बन चुके हैं बादशाह

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज कल 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही थी। मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 306 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 49.2 ओवर में ही लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। बाबर आजम ने इस मैच में 103 रन की धुआंधार पारी खेली। उनकी पारी ने उनकी टीम को 5 विकटों से जीत भी दर्ज करवा दी हैं। इस मैच में शतक लगाकर बाबर सबसे तेज 17 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
बाबर ने यह कारनामा अपने 85 पारी में किया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज था। हाशिम ने 98 पारियों में 17 वनडे शतक जड़ा था। विराट कोहली ने 112 पारियों में अपना 17वां वनडे शतक जड़ा था और वहीं आस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने 113 पारियों में यह कमाल किया था। लेकिन अब ये तीनों स्टार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ बाबर आजम सबसे तेज 17 शतक जड़ने के लिस्ट में पहले पायदान पर आ गए हैं।
कप्तान के तौर पर भी इस खास रिकॉर्ड को बाबर ने किया अपने नाम

बाबर आजम जब से पाकिस्तान के कप्तान बने हैं तब से ही वो अपने खेल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बाबर बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर से पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था। बाबर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 87 मैचों में 59.78 की औसत और 90.43 की स्ट्राइक रेट से कुल 4364 रन बना चुके हैं।
जिसमें 17 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। बाबर के लगातार अच्छे प्रदर्शन से पाकिस्तान क्रिकेट अच्छे और मजबूत हाथों में दिख रहा हैं। उनकी मौजूदगी टीम को लगातार अच्छे दिशा की ओर ही लेकर जा रही हैं।
Tags: पाकिस्तान क्रिकेट टीम, बाबर आजम, विराट कोहली, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, हाशिम अमला,