IND vs RSA: भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या के वापस लौटने पर भड़क गया दिग्गज बल्लेबाज, इस बात पर उठाया बड़ा सवाल

आईपीएल 2022 का 15वां सीजन हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) के लिए कमाल का रहा हैं। गुजरात टाइटंस (GT) टीम के कप्तान बने हार्दिक ने पहले ही सीजन में टीम को ट्रॉफी जीतवा दी हैं। फाइनल मैच में भी पंड्या टीम के लिए हीरो साबित हुए थे। चोट से उबर कर आने के बाद हार्दिक ने कप्तानी और अपने खेल दोनों में ही शानदार काम करके दिखाया हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्म्द अजहरूद्दीन ने हार्दिक के भारतीय टीम में गेंदबाजी को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं।
हार्दिक पंड्या कब तक गेंदबाजी करेगा, हम नहीं जानते- अजहरूद्दीन
हार्दिक पंड्या का आईपीएल का से सीजन को हार्दिक पंड्या ने सुनहरे अक्षरों में अपने नाम किया हैं। हर कोई उनके खेल और कप्तानी को लेकर प्रसन्न हैं। भारतीय टीम को पूर्व खिलाड़ी व कप्तान मोहम्म्द अजहरूद्दीन ने हार्दिक को लेकर खलीज टाइम्स के साथ बात करते हुए कहा हैं कि-
“उनके पास क्षमता है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन चोटों के कारण वह लगातार टीम में नहीं थे। वह अब वापस आ गया है; वह अपने चार ओवर फेंक रहे हैं। वह कब तक गेंदबाजी करेगा, हम वास्तव में नहीं जानते। लेकिन हम निश्चित तौर पर चाहते हैं कि वह गेंदबाजी करे क्योंकि वह एक आलराउंडर है।”
“आईपीएल फाइनल में, उन्होंने खेल को पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने चार ओवर में तीन विकेट लिए, फिर उन्होंने तेजी से 34 रन बनाए। वह एक अच्छी प्रतिभा है; उसे बस उस निरंतरता की जरूरत है।”
आईपीएल 2022 लाजवाब रहा हैं हार्दिक के लिए
हार्दिक पंड्या इस सीजन कमाल की कप्तानी करते हुए नज़र आए हैं। साथ ही में गेंद और बल्ले से भी हार्दिक शानदार फॉर्म में दिखे हैं। हार्दिक ने इस सीजन 16 मैंचों में 400 से भी ज्यादा रन और 10 विकेटें अपने नाम किए हैं और ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहे हैं। फाइनल में राजस्थान के खिलाफ पंड्या ने 4 ओवर में तीन अहम विकटें चटकाई जिससे गुजरात बहुत मजबूत स्थिति में थी। हार्दिक पंड्या फाइनल के हीरो रहे हैं।
हार्दिक अब नीली जर्सी पहनकर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी तैयार हैं। भारत 9 जून से साऊथ अफ्रीका के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। जिसमें हार्दिक का चयन भी हुआ हैं। नीली जर्सी में पंड्या को देखने के लिए फैंस अभी से ही काफी बेताब हैं।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटन्स, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्म्द अजरूद्दीन, हार्दिक पंडया,