IPL 2022, LSG vs GT: आयुष बदोनी के बहुत बड़े फैन हैं भारतीय टीम के 2 पूर्व कप्तान, इनकी सिफारिश से मिली थी टीम में जगह

भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए आयुष बदोनी ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर चर्चा का विषय बने थे. आईपीएल 2022 (IPL 2022) में के एल राहुल की कप्तानी में खेल रही लखनऊ सुपरजायंट्स (LUCKNOW SUPERGIANTS) अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी कर रही थी. उसने अपने शुरूआती 4 विकेट बहुत जल्द गँवा दिए थे.
एक तरफ दीपक हुडा (DEEPAK HOODA) पारी को संभाले हुए थे. तभी मैदान में दीपक का साथ देने के लिए आयुष बदोनी उतरते है. अंडर-19 से निकला यह खिलाड़ी विरोधी टीम के गेंदबाजी की कायदे से धुलाई करता है. राहुल द्रविड़ ने भी इस खिलाड़ी पर विश्वास दिखाया है.
आयुष बदोनी तीन साल रहे आईपीएल के ऑक्शन में अन्सोल्ड
ayush-badoni-IPL 2022 LSG vs GT INDIAN TEAM EX CAPTAIN
आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) वो खिलाड़ी है जो तीन बार आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा रहे, मगर उनको खरीदा नहीं गया. बदोनी (BADONI) ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए. उन्होंने दीपक हुडा (DEEPAK HOODA) के साथ मिलकर 87 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया. हालांकि टीम जीतने में नाकामयाब रही लेकिन आयुष बदोनी ने अपनी छाप आईपीएल 2022 में छोड़ दी.
उन्होंने 41 गेंदों में 54 रन की बेहतरीन पारी खेली. अपने डेब्यू मैच में ही आयुष ने बता दिया कि वो कितने अहम खिलाड़ी है. उन्होंने गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के सभी गेंदबाजों की गेंदबाजी पर रन बनाए. फिर वो चाहे स्पिन के मास्टर कहे जाने वाले राशिद खान (RASHID KHAN) हो या फिर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (MOHMMAD SHAMI), सभी की धुनाई की.
राहुल द्रविड़ ने की थी आयुष बदोनी की सिफारिश
ayush-badoni-IPL 2022 LSG vs GT INDIAN TEAM EX CAPTAIN
राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) ने अतुल वासन (ATUL WASAN) को 3 नामों की सूची दी थी, जिसमें से एक नाम आयुष बदोनी का भी शामिल था. 2020 में उनके नाम की सिफारिश दिल्ली की टीम के लिए की गई लेकिन उनकी जगह उन्मुक्त चंद को टीम का हिस्सा बनाया गया. उनको इस स्तर पर पहुंचाने में गौतम गंभीर का बहुत बड़ा रोल है. गंभीर ने उन पर पहले ही मैच में भरोसा दिखाया और लखनऊ की टीम में उन्हें मौका भी दिया.
Tags: आईपीएल 2022, आयुष बदोनी, गुजरात टाइटंस, राहुल द्रविड़, लखनऊ सुपरजायंट्स,