IND vs HK: “प्लीज इसे वर्ल्ड कप में मत लेना”- आवेश खान की फिसड्डी गेंदबाजी देख फैंस का पारा चढ़ा सातवें आसमान, मीम्स के जरिए लगाई जमकर क्लास

IND vs HK: "प्लीज इसे वर्ल्ड कप में मत लेना"- आवेश खान की फिसड्डी गेंदबाजी देख फैंस का पारा चढ़ा सातवें आसमान, मीम्स के जरिए लगाई जमकर क्लास

आवेश खानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का चौथा मुकाबला  भारत (INDIA) और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

हांगकांग की टीम 193 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 152 रन ही बना पायी। भारत ने यह मुकाबला 40 रनों से जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। अब भारत सुपर-4 में अपना तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। भारतीय युवा बल्लेबाज आवेश खान (AVESH KHAN) आज भी अपनी गेंदबाजी को लेकर ट्रोल होते दिखे हैं।

आवेश खान की गेंदबाजी ने फैंस का किया मूड खराब

भारतीय टीम ने सुपर-4 में शानदार एंट्री मार ली हैं। पहले विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी से भारत ने शानदार टोटल बोर्ड पर लगाया उसके बाद गेंदबाजों के गेंदबाजी से टीम ने हांगकांग को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया। भारतीय युवा गेंदबाज आवेश खान (AVESH KHAN) जिनके प्लेइंग 11 में होने पर फैंस हमेशा गुस्सा जाहिर करते नजर आते हैं।
आज आवेश ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 53 रन देकर 1 विकेट चटकाए। फैंस आज एक बार फिर उनकी गेंदबाजी को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।
आज विराट कोहली बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी जौहर दिखाते हुए नजर आए। जिसके बाद फैंस ने यह भी कह दिया कि- विराट आवेश खान से ज्यादा अच्छे गेंदबाज हैं। आवेश को मैनजमेंट बार-बार प्लेइंग 11 में शामिल कर रही हैं। आज उनकी गेंदबाजी देख फैसं ने एक बार फिर उन्हें टीम से बाहर करने का ऐलान कर दिया हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/ursTrulyKSDP/status/1565026890255323137?s=20&t=lF9sabF7c93zJgapSaLWbA

https://twitter.com/ganeshs272/status/1565022559577702403?s=20&t=lF9sabF7c93zJgapSaLWbA

https://twitter.com/Abhishe96573648/status/1565020781394141184?s=20&t=lF9sabF7c93zJgapSaLWbA

https://twitter.com/milan_says/status/1565009301290496005?s=20&t=lF9sabF7c93zJgapSaLWbA

https://twitter.com/Bruce_IsBack/status/1565009483973427200?s=20&t=lF9sabF7c93zJgapSaLWbA

https://twitter.com/iamsurya0212/status/1565016735069024256?s=20&t=lF9sabF7c93zJgapSaLWbA