ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत की थी दर्द भरी दास्तान, आर अश्विन ने बताया- पत्नी और बेटी ने मुझे पर्श से आकर उठाया

टीम इंडिया ने साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में टेस्ट सीरीज जीती थी। यह जीत कई मायनों में खास थी। भारत को एडिलेड में हुए सीरीज के पहले टेस्ट में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन, इसके बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त पलटवार किया और सीरीज 2-1 से अपने नाम की। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के हीरो में से एक थे।
गेंद से उन्होंने अच्छा किया ही था पर सीरीज के दौरान उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान बल्ले से आया। उन्होंने सिडनी में तीसरे टेस्ट मैच में भारत को ड्रॉ कराने के लिए हनुमा विहारी के साथ एक महत्वपूर्ण नाबाद साझेदारी की।

अहम बात यह है कि अश्विन और विहारी दोनों सिडनी टेस्ट के दौरान चोट से जूझ रहे थे। लेकिन मैदान पर डटे रहे और 259 गेंद में 62 रन की पार्टनरशिप करते हुए सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराया और सीरीज 1-1 से बराबर हुई। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। इसके लॉन्च के दौरान अश्विन ने सिडनी टेस्ट के दौरान अपने और हनुमा विहारी के बीच हुई साझेदारी से जुड़ी कहानी सुनाई।
ऑस्ट्रेलिया पर जीत पे एक नई वेब सीरीज होने जा रही है रिलीज

अब उस शानदार जीत पर एक नई वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। लॉन्च के दौरान अश्विन ने अपने और विहारी दोनों के संघर्षों के बारे में जानकारी दी। रविचंद्रन अश्विन ने कहा,
” हम जैसे ही अंदर गए हम दोनों सहज हो गए। हमें एहसास हुआ कि हमें क्या समस्या है, वह (विहारी) आगे नहीं आ सके और बैकफुट पर जा रहे थे। वह हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। जब मैं क्रीज पर गया तो मैं तेज गेंदबाजों के खिलाफ आगे नहीं जा सका। तो उस स्थिति में, मैंने कहा कि हम रोटेट करेंगे और देखेंगे कि यह कैसे काम करेगा।”
सिडनी में पीठ की चोट के कारण गाबा टेस्ट नहीं खेलने वाले अश्विन ने खुलासा करते हुए कहा कि,

Tags: ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया, रविचंद्रन अश्विन, सिडनी टेस्ट,” सिडनी टेस्ट के दौरान उनकी हालत खराब थी। मैं पेन किलर के साथ गेंदबाजी करने गया था और 13 या 14 ओवर फेंके। मैं दर्द के कारण फर्श पर लुढ़क रहा था। मेरी पत्नी और बच्चों ने मुझे खड़े होने में मदद की और फिर फिजियो मुझे चेक करने आए। मैं रेंगते हुए मैच में उतरा, लेकिन मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।”
