AUS vs NZ : टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में, जाने कहाँ कितने बजे और FREE में कैसे देखे LIVE मैच

By Akash Ranjan On October 21st, 2022
AUS vs NZ : टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में, जाने कहाँ कितने बजे और FREE में कैसे देखे LIVE मैच

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के सुपर-12 का पहला मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच शनिवार यानी 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कमान एरोन फिंच (Aaron Finch) के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड को केन विलियम्सन संभालते हुए नजर आएंगे। ऐसे में आइये जानते है दोनों टीमों के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच कब और कहाँ खेला जायेगा?

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच शनिवार 22 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जाएगा।

T20 वर्ल्ड कप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच कितने बजे से खेला जायेगा?

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच दोपहर 12:30 बजे IST से खेला जायेगा।

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच मैच का लाइव प्रसारण कहा देंखे?

T20 वर्ल्ड कप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पॉट्स नेटवर्क के चैनल पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस टूर्नामेंट का आंनद आप डीडी स्पोर्ट्स पर ले सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी और इसके लिए आपको सब्स्क्रिप्शन लेना होगा।

T20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया टीम: एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।

न्यूजीलैंड टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), टिम साउथी, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशाम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गुप्टिल, लचलन फेर्गुसन, डिवॉन कॉनवे, मार्क चैपमेन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलेन।

Tags: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2022, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स,
Exit mobile version