ऑस्ट्रेलिया की टीम की होली पार्टी का वीडियो तेजी से हुआ वायरल, स्टीव स्मिथ संग नजर आए ये स्टार खिलाड़ी

By Tanu Chaturvedi On March 12th, 2023
होली पार्टी

होली पार्टी: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों ने होली खेली। टीम के रंग रंगीले फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अहमदाबाद में दोनों टीमें होली खेल चुकी हैं, इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस फोटोज पसंद कर रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने खेली होली

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ होली मनाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ होली मनाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने होली की पार्टी होटल की थी। उन्होंने रंगों का इस्तेमाल न करते हुए गुलाल से होली पार्टी की थी। इस दौरान स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने होली खेली। पार्टी के दौरान मैच रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब भी मौजूद रहे।

टीम इंडिया ने खेली थी होली

भारतीय क्रिकेट टीम ने भी बस में जमकर होली पार्टी की थी। इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रोहित गुलाल उड़ा रहे थे तो विराट कोहली डांस कर रहे थे। स्टीव स्मिथ मार्नस लाबुसेन के ऊपर रंग फेंकते हुए नजर आ रहे हैं वहीं लाबुसेन उनसे बचने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। दोनों टीम के खिलाड़ी मौजूदा टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे। भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे है। उन्होंने 8 मार्च को अहमदाबाद में एक दूसरे के साथ होली खेली।

टीम इंडिया की होली पार्टी में सूर्यकुमार यादव ने होली खेली थी। टीम के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम का भी फोटो और वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, शुभमन गिल समेत तमाम भारतीय क्रिकेटर होली खेलते हुए दिखाई दे रहे थे।

Tags: टीम इंडिया, होली फोटो,
Exit mobile version