IND vs SL: श्रीलंका ने भारत की हवाईयां उड़ा फाइनल में जगह की पक्की, क्या भारतीय टीम के पास अब भी है मौका, जानें पूरा समीकरण

By Twinkle Chaturvedi On September 7th, 2022
ASIA CUP, IND vs SL: श्रीलंकाई टीम ने भारत की हवाईयां उड़ा फाइनल में जगह कर ली पक्की, क्या भारतीय टीम के पास अब भी हैं मौका जानें पूरा समीकरण

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  174 रनों का टारगेट सेट किया था। श्रीलंकाई टीम ने रन चेज़ करते हुए 6 विकटों से जीत प्राप्त कर ली। भारतीय टीम इसी के साथ एशिया कप 2022 से अब बाहर हो चुकी हैं। टीम अफगानिस्तान के साथ अब एक मैच खेलेगी। अगर वो जीत भी जाती हैं तो भी एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंचना मुश्किल हैं। आइए आपको पाइंट्स टेबल का हाल बताते हैं।

एशिया कप 2022 सुपर पाइंट्स टेबल

आज भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर एशिया कप 2022 के फाइनल में लगभग जगह पक्की कर लें। पाइंट्स टेबल में श्रीलंकाई टीम 2 मैच 2 जीत और 4 पाइंट्स के साथ पहले पायदान पर हैं।

पाकिस्तान ने सुपर-4 पाइंट्स टेबल में नंबर-2 की पोजिशन पर हैं। टीम 1 मैच में 1 जीत 2 पाइंट्स और +0.126 के रन रेट के साथ हैं।दो हार के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  -0.125 के रन रेट के साथ तीसरे पायदान और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN)  खाते में -0.589 की रन रेट के साथ चौथे नंबर पर हैं।

श्रीलंकाई टीम ने दर्ज की शानदार जीत

एशिया कप 2022 की शुरूआत श्रीलंका के लिए शानदार बिल्कुल भी नहीं हुई थी। अपने पहले मैच में टीम को अफगानिस्तान से 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद टीम शानदार वापसी करती हुई नजर आयी। बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज में हराकर एशिया कप 2022 से बाहर कर दिया। उसके बाद अफगानिस्तान को सुपर-4 स्टेज में शिकस्त दी।

इन सब के बाद आज श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराकर भारतीय टीम को लगभग एशिया कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। आज टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही शानदार हुई हैं। गेंदबाजों ने अपना काम करते हुए पहले भारत को 173 रनों पर रोका।

उसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने पूरी पारी में शानदार सकारात्मक क्रिकेट दिखाई हैं। बल्लेबाजों ने लक्ष्य को आसान बनाते हुए जीत हासिल कर ली। अब टीम इसी तरह अपना लय बरकरार रख फाइनल जीतना चाहेगी।

Tags: एशिया कप 2022, दसुन शनाका, भारत बनाम श्रीलंका, श्रीलंका क्रिकेट टीम,
Exit mobile version