ASIA CUP, IND vs AFG: भारत ने अपनी प्रचंड जीत से एशिया कप का किया शानदार अंत, देखें सुपर-4 पाइंट्स टेबल का मौजूदा हाल

By Twinkle Chaturvedi On September 9th, 2022
ASIA CUP, IND vs AFG: भारत ने अपनी प्रचंड जीत से एशिया कप का किया शानदार अंत, देखें सुपर-4 पाइंट्स टेबल का मौजूदा हाल

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 चरण का पांचवा मुकाबला  (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 8 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के शानदार शतकीय पारी के चलते 212 पर रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान भारतीय टीम के आगे बुरी तरह पिट गई। भारत ने 101 रनों से मैच को जीतकर अपने टूर्नामेंट का शानदार अंत किया हैं। आइए इस जीत के बाद पाइंट्स टेबल का हाल जानते हैं-

एशिया कप 2022 पाइंट्स टेबल

एशिया कप 2022 सुपर-4 पाइंट्स टेबल

एशिया कप 2022 के सुपर-4 का मुकाबला आज खेला जा रहा था। जिसमें भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने शानदार जीत दर्ज की हैं। इस जीत के बाद भारतीय टीम के हाथों पाइंट्स तो लगे हैं। लेकिन वो इसी के साथ बाहर भी हो गयी हैं। श्रीलंका (SRILANKA) जो इस वक्त पाइंट्स टेबल में 2 मैच में 2 जीत 4 पाइंट्स के साथ पहले पायदान पर हैं।

पाकिस्तान (PAKISTAN)  2 मैच में 2 जीत 4 पाइंट्स 0.241 के रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। भारतीय टीम ने आज की जीत के साथ तीसरे नंबर पर खत्म किया हैं। वहीं अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) बिना किसी जीत के साथ पाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर हैं।

भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 का अंत किया शानदार

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) सुपर-4 के दो मुकाबले हार कर एशिया कप 2022 के फाइनल से पहले ही बाहर हो चुकी थी। लेकिन आज का आखिरी मैच टीम अपने सम्मान के लिए खेलती हुई नजर आई थी। भारत भले ही एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंची। लेकिन इस टूर्नामेंट से टीम शानदार चीजें और खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म अपने साथ लेकर जा रही हैं।

आज विराट कोहली (VIRAT KOHLI)  ने अपने करियर का 71वां शतक पूरा किया। और भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने अपने 5 विकेट से भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। भारतीय टीम आज 101 रनों से जीते गए फॉर्म को आगे आने वाले आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के साथ सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखना चाहेगी।

 

Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम अफगानिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम,