ASIA CUP 2022: श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी छुड़ा देगी अफगानिस्तान के छक्के, एकतरफा रहेगा मुकाबला?

By Twinkle Chaturvedi On August 26th, 2022
SL vs BAN: टूट जाएगी श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी, कप्तान दसुन शनाका सुधारेंगे अपनी सबसे बड़ी गलती

एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। इस बार टूर्नामेंट में 6 टीमें भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), श्रीलंका (SRILANKA), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN), बांग्लादेश (BANGLADESH) और हांग कांग (HONG KONG) हिस्सा लेने वाली हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 27 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

श्रीलंका की टीम भारत के बाद एशिया कप की सबसे सफल टीम हैं, श्रीलंका ने कुल 5 बार एशिया कप को अपने नाम किया हैं। श्रीलंका छठवीं बार एशिया कप 2022 को अपने नाम करने के इरादे से उतरती नजर आएगी। आइए जानते हैं कि श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में किस ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरने वाली हैं।

युवा और अनुभवी बल्लेबाजी ओपनिंग क्रम के साथ उतरेगी श्रीलंका

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 में दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) के कप्तानी में खेलते हुए नजर आने वाली हैं। श्रीलंका के कप्तान अपने लीडरशिप से अच्छे नतीजे टीम को देते हुए नजर आ रहे हैं।  कप्तान ओपनिंग की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज पाथुम निशांका (PATHUM NISHANKA) और दानुशका गुनाथालका (DANUSHKHA GUNATHILAKA) को सौंपते नजर आएंगे।

पाथुम निशांका ने पिछले साल ही डेब्यू किया था, लेकिन बहुत ही कम समय में उन्होने टी20 प्रारूप में अपनी एक गहरी छाप छोड़ी हैं। श्रीलंका के लिए खेलते हुए काफी कम समय में पाथुम बड़ी और अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ चुके हैं। एशिया कप 2022 में युवा बल्लेबाज ओपनिंग की जिम्मेदारी को भी अपने शानदार खेल से अपने नाम करते नजर आएंगे।

दशुन कम अनुभवी बल्लेबाज पाथुम को पूरी तरह सपोर्ट करते नजर आएंगे। श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम में दानुश के बल्ले का चलना सबसे अहम हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज दानुश ओपनिंग में आग उगलते हुए नजर आते हैं। अब तक ओपनिंग करते हुए उन्होने टी20 फॉर्मेट में 678 रन बनाए हैं। उम्मीद रहेगी की दोनों की जोड़ी शानदार प्रदर्शन से एशिया कप में श्रीलंका को मजबूती देते नजर आए।

अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की प्लेइंग 11

पाथुम निशांका, दानुशका गुनाथाल्का, चरिथ असलंका, कुश्ल मेंडिस, भानुका राजपक्सा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करूनार्तने, दुश्मांथा चमीरा, महिश ठीकसाना, नुवान ठुसारा।

Tags: दानुशका, दासुन शनाका, पाथुम निशांका, श्रीलंका क्रिकेट टीम, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान,
Exit mobile version