ASIA CUP, SL vs PAK, STAT REPORT: मिनी फाइनल में बने कुल 6 बहुत बड़े रिकॉर्ड, वानिंदु हसरंगा ने रच दिया एक नया इतिहास

By Aditya tiwari On September 9th, 2022

वानिंदु हसरंगा: एशिया कप 2022 के मिनी फाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. जो मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. टॉस जीतने के बाद दसुन शनाका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद बाबर आजम की टीम ने 19.1 ओवर में 121 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा श्रीलंका की टीम ने आसानी से 5 विकेट गंवाकर किया. इस मैच में 6 बहुत बड़े रिकॉर्ड बने हैं.

मैच में बने 6 बड़े रिकॉर्ड, वानिंदु हसरंगा ने रच दिया इतिहास

1. प्रमोद मधुशन ने आज अपने डेब्यू ओवर में ही विकेट हासिल कर लिया. मैच में उन्होंने कुल 2 विकेट अपने नाम किया.

2. वानिंदु हसरंगा ने 4 पारियों में 3 बार आसिफ अली को पवेलियन भेजा है. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 10 गेंदे ही डाली हैं.

3. T20Is में वानिंदु हसरंगा बनाम पाकिस्तान
2/20
3/38
3/21
3/21

4. प्रथुम निसंका ने आज अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 7वां अर्धशतक लगाया.

5. हसन अली ने आज टी20 इंटरनेशनल में अपना 50वां मुकाबला खेला है.

6. प्रथुम निसंका ने एशिया कप 2022 में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा है.

Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, बाबर आजम, वानिंदु हसरंगा,