हारे हुए मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड

ASIA CUP, SL vs AFG, STAT REPORT: सुपर-4 के पहले मुकाबले में बने 9 बड़े रिकॉर्ड्स, हारे हुए मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास

ASIA CUP, SL vs AFG, STAT REPORT: सुपर-4 के पहले मुकाबले में बने 9 बड़े रिकॉर्ड्स, हारे हुए मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास

एशिया कप 2022 में सुपर-4 स्टेज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ पर दशुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज के 84 रनों के मदद से अफगान टीम ने 20 ओवर में 175 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट से कर लिया. इस मैच में कुल 9 बहुत बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं.

रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास, मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड

1. रहमानुल्लाह गुरबाज के 22 गेंदों में 50 रन टी20ई में अफगानिस्तान के लिए संयुक्त दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.

2. एशिया कप 2022 के पहले स्टेज की शुरूआत श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच था और अब सुपर-4 की शुरूआत भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच हुई है.

3. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने आज अपने टी20 करियर का 5वां अर्धशतक लगाया है.

4. करीम जन्नत का इस एशिया कप
गेंदों का सामना  0
बॉल्स बोल्ड 0
कैच गिरा 2

5. एशिया कप 2022 का सर्वक्षेष्ठ स्कोर आज सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रनों के रूप में बनाया.

6. 2016 से अफगानिस्तान की टीम शारजाह के मैदान पर नहीं हारी थी, लेकिन ये रिकॉर्ड आज श्रीलंका ने तोड़ दिया.

7. श्रीलंका की टीम ने शारजाह के मैदान पर सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीता है.

8. दिग्गज राशिद खान ने यूएई में आज अपना सबसे मंहगा स्पेल 39/1 फेंका है.

9. श्रीलंका के आखिरी दो मैच
दुबई में सर्वाधिक रन का पीछा (184 बनाम BAN)
शारजाह में सर्वाधिक रन चेज (176 बनाम AFG)*

Exit mobile version