एशिया कप 2022ः श्रीलंका (SRILANKA) देश इस वक्त अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा हैं। आजादी के बाद से लेकर अब तक श्रीलंका वर्तमान में सबसे ज्यादा आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। देश में खाना, दवाई और ईंधन जैसी जरूरी चीजों की भारी कमी हो रही हैं। श्रीलंका क्रिकेट के होने वाले एशिया कप 2022 को होस्ट करने वाला हैं, लेकिन श्रीलंका की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एशिया कप (ASIA CUP) को श्रीलंका से स्थगित कराया जा सकता हैं।
हालांकि श्रीलंका ने हाल ही में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के दौरे को सफलकतापूर्वक आयोजित किया हैं। श्रीलंका की जगह पर एशिया कप इस देश में आयोजित किया जा सकता हैं।
श्रीलंका में नहीं आयोजित होगा एशिया कप 2022
एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा त्योहार होने वाला हैं, क्योंकि कोरोना काल के अंतराल के बाद यह लौटा हैं। श्रीलंका इस साल एशिया कप को आयोजित करने वाला हैं। लेकिन यह देश इस वक्त भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहा हैं। जिसके कारण एशिया कप किसी और दूसरे देश में आयोजित किया जा सकता हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SRILANKA CRICKET BOARD) के सेक्रेटरी ने खुद इस बात की ओर इशारा किया हैं। बोर्ड सेक्रेटरी मोहन डी सिल्वा (MOHAN DE SILVA) ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बात करते हुए कहा-
“दो टीमों की मेजबानी करना दस टीमों की मेजबानी करने के समान नहीं हैं आपको उन सभी के लिए ईंधन के साथ दस बसें उपलब्ध करानी होंगी। आपको प्रत्येक टीम को ईंधन के साथ लगेज वैन और प्रबंधकों के लिए परिवहन देना होगा। आपको प्रायोजकों को परिवहन भी देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें वह लाभ मिल रहा है जो वे अपने प्रायोजन से चाहते हैं।”
“भारत बनाम पाकिस्तान के दो मैच भी हैं, और ऐसे लोग होंगे जो यात्रा करना और उन मैचों को देखना चाहते हैं। स्थिति के कारण लोग श्रीलंका की यात्रा करने से खुश नहीं होंगे।”
यूएई में आयोजित हो सकता हैं एशिया कप 2022
श्रीलंका की मौजूदा स्थिति के बारे में विचार करते हुए एशिया कप 2022 यूएई (UAE) में आयोजित किया जा सकता हैं। यह फैसला एशियन क्रिकेट काऊंसिल की इस हफ्ते होने वाली मीटिंग में किया जाएगा। एशिया कप 2022 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा। एशिया कप का शेड्यूल 22 जुलाई को रिलीज किया जाने वाला हैं।
यूएई एशिया कप को आयोजित करने के लिए सबसे अच्छी जगह नजर आ रही हैं, क्योंकि यहां पर पिछले कुछ समय से लीगों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया हैं। अगर एशिया कप 2022 इस साल यूएई में आयोजित होता हैं तो हैं तो यह दूसरी बार होगा जब एशिया कप यहां आयोजित होगा, इससे पहले साल 2018 में यहां आोयजित किया गया था।
टूर्नामेंट में 6 टीमें लेंगी हिस्सा
2018 के बाद लगभग 4 साल के अंतराल के बाद एशिया कप आयोजित हो रहा हैं। भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), बांग्लादेश (BANGLADESH), श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) ही ऐसी टीमें हैं जो पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
हालांकि, नेपाल (NEPAL), ओमान (OMAN), यूएई (UAE) और हांगकांग (HONGKONG) जैसे अन्य देशों को क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करनी होगी। 2022 एशिया कप के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट शुरू होने से एक हफ्ते पहले 21 अगस्त से शुरू होगा।
